आंध्र प्रदेश के टनुकू से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पैक्ड थम्स अप की बोतल में एक मरा हुआ सांप पाया गया है। कस्टमर का कहना है कि वो कोका कोला कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेगा। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक कादली प्रसाद ने अपने घर आए रिश्तेदारों के लिए 6 थम्स अप की बोतलें खरीदी थीं।
घर पहुंचकर प्रसाद ने बोतल को खलने से पहले हिलाया लेकिन जो बोतल में देखा उसे देखकर वो दंग रहा गया। कोल्ड ड्रिंक के अंदर एक मरा हुआ सांप था। प्रसाद फौरन उसी दुकान पर वापस गया जहां से उसने वो बोतल खरीदी थी और दुकानदार से उस मरे हुए सांप के बारे में पूछा।
प्रसाद बताते हैं कि, 'भाग्यवश मैंने वो मरा हुआ सांप पहले ही देख लिया, यदि मैं इसे नहीं देखता तो ना जाने क्या अनर्थ हो जाता?' प्रसाद के मुताबिक वो इसे लेकर कोर्ट जाएंगे। प्रसाद ने यह भी बताया कि दुकानदार ने उस पैक्ड बोतल की जिम्मेदारी लेने से साफ मना कर दिया।
आपको बता दें कि थम्स अप कोका कोला ब्रांड की सबसे पॉपुलर सॉफ्ट ड्रिंक्स में से एक है। कोका कोला की इंडियन वेबसाइट के मुताबिक थम्स अप में कार्बोनेटेड पानी, चीनी, अम्लता नियामक (E338), प्राकृतिक रंग (150D) के साथ-साथ (" प्राकृतिक , प्रकृति -समान और कृत्रिम सुगंध पदार्थों") फ्लेवर भी होते हैं।
ऐसे कई उदाहरण है जब इन लोकप्रिय खाद्य उत्पादों में कीड़ा या सांप या छिपकली पाए गए हैं।