फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine for Children: अब छह साल से ऊपर के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने दी मंजूरी

Tue, 26 Apr 2022 01:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DCGI) ने मंगलवार को 6-12 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' (Covaxin) को अनुमति (EUA) दे दी है। कोवाक्सिन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने तैयार किया है।
विज्ञापन
बच्चों को कोरोना वैक्सीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना से जंग लगातार जारी है। मास्क से लेकर टीकाकरण तक के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंगलवार को बच्चों के लिए कोरोना की तीन वैक्सीन को आपात इस्तेमाल (EUA) की मंजूरी दे दी है। कोरोना की चौथी लहर और बच्चों में बढ़ते संक्रमण के बीच इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि मौजूदा स्थिति में सबसे ज्यादा संकट स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर ही है। 

विज्ञापन

 

  • जानें कौन सी तीन वैक्सीन को मिली मंजूरी

6-12 साल के बच्चों को लगेगी कोवाक्सिन
डीसीजीआई ने 6-12 आयुवर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' (Covaxin) को आपात इस्तेमाल (EUA) की मंजूरी दे दी है। कोवाक्सिन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने तैयार किया है। कोरोना की चौथी लहर और बच्चों में बढ़ते संक्रमण के बीच इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि मौजूदा स्थिति में सबसे ज्यादा संकट स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर ही है। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन


5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कॉर्बेवैक्स के आपात इस्तेमाल की मंजूरी
डीसीजीआई ने 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स (Corbevax) के आपात इस्तेमाल की मजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


डीसीजीआई ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ZycovD की मंजूरी दी
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने आज यानी मंगलवार को 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ZycovD (Zydus Cadila Vaccine) को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण प्रदान किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें