फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में काट दीं बहू की अंगुलियां, बेटे की शिकायत पर पहुंचा सलाखों के पीछे

Sat, 20 Feb 2021 05:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन

संपत्ति विवादों में जो न हो वो कम है। परिवारों में खूनी संघर्ष तो सबसे ज्यादा संपत्ति को लेकर ही होते हैं। त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर के मध्यपाड़ा इलाके में शुक्रवार को ऐसे ही विवाद में ससुर ने अपनी बहू की अंगुलियां काट दी। इसके बाद बेटा पहुंचा पुलिस थाने और पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय बृष्टि रानी बनिक व उनके ससुर गौरचंद बनिक के बीच पिछले कुछ सालों से संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद बढ़ने पर 60 वर्षीय ससुर ने बहू की अंगुलियां काट दी। ससुर ने महिला के सिर पर भी वार किया। हमले में बुरी रह घायल बहू को गोमती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पिता के हमले में पत्नी के घायल होने पर बेटे रामकृष्ण बनिक ने राधाकिशोरपुर पुलिस थाने में जाकर पिता गौरचंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर गौरचंद को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


थाने के वरिष्ठ अधिकारी देबब्रत बिश्वास ने बताया कि गौरचंद के खिलाफ भादंवि की धारा 326 और 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राणघातक हमले की इस धारा के तहत ससुर को अधिकतम सात साल की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें