मुंबई में 26 दिसंबर को दिलशान नाम के एक युवक को ट्रेन के बाहर लटक कर खतरनाक स्टंट करना महंगा पड़ गया। लोकल ट्रेन के बाहर लटककर स्टंट करते समय इस युवक की खंभे से टकराकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक अपने रिश्तेदार के लिए कपड़े खरीदने मुंबई आया हुआ था। खरीददारी के बाद वह कल्याण सें मुंबई सीएएसटी की और जानेवाली लोकल ट्रेन में चढ़ा और ट्रेन के खुलने के बाद वह बाहर लटककर खतरनाक स्टंट करने लगा फिर इसी दौरान पटरी के बगल में लगे खंभे से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। रूह कंपा देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है
इस घटना का पूरा वीडियो रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए चेतावनी जारी करते हुए लिखा है कि ट्रेन में स्टंट ना करें ये गैरकानूनी है एवं जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है।
मुंबई में 26 दिसंबर को दिलशान नाम का युवक ट्रेन के बाहर लटक कर स्टंट करते हुए अपनी जान गंवा चुका है। अपनी सुरक्षा की अवहेलना करके ट्रेन के बाहर लटकना,चलती ट्रेन में चढ़ना, हादसे का बुलावा हो सकता है।
चेतावनी के बावजूद आए दिन मुंबई के लोकल ट्रेन में इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। स्टंट के चक्कर में अब तक कई बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं।