यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए गए डांस प्रोफेसर को जमानत मिल गई। वहीं हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुबई से आए दो यात्रियों से एक करोड़ से अधिक मूल्य का 1705.3 ग्राम सोना जब्त किया।
यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए गए कलाक्षेत्र फाउंडेशन के तहत रुक्मिणी देवी कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के निलंबित डांस प्रोफेसर को जमानत मिल गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी। प्रोफेसर हरि पद्मन पर कॉलेज की एक पूर्व छात्रा ने अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने तीन अप्रैल को प्रोफेसर हरि गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैदापेट की एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने तीन जून को उसे जमानत दे दी थी। पुलिस ने आरोपी को माधवराम स्थित उसके एक छात्र के घर से गिरफ्तार किया था। हैदराबाद में वह एक अप्रैल की शाम को वह एयरपोर्ट से ही लापता हो गया था।
हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक करोड़ रुपये के सोने के साथ दो गिरफ्तार
सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुबई से आए दो यात्रियों से एक करोड़ से अधिक मूल्य का 1705.3 ग्राम सोना जब्त किया। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, विशिष्ट सूचना के आधार पर सोमवार को रात 10 बजे इंडिगो की उड़ान 6ई-1484 से दुबई से आए दो यात्रियों पर संदेह होने के बाद सीमा शुल्क वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
दोनों यात्रियों की तलाशी लेने पर पता चला कि उन्होंने अपने मलाशय में काले टेप से लिपटे सोने के पेस्ट से भरे छह कैप्सूल छिपाए थे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीमा शुल्क ने दोनों यात्रियों के पास से 1.05 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 1705.3 ग्राम सोना जब्त किया है।