फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: ओडिशा में दलित व्यक्ति से उसके ही थूक में नाक रगड़वाई, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, सरकार को नोटिस

Fri, 22 Apr 2022 08:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा

सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ओडिशा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है और छह सप्ताह के अंदर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक दलित व्यक्ति को उसके ही थूक में नाक रगड़वाए जाने की जानकारी मिली है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शुक्रवार को इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और ओडिशा सरकार को एक नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में आयोग की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि गांव के सरपंच के सामने एक दलित व्यक्ति को उसके ही थूक में नाक रगड़ने के लिए मजबूर किए जाने की घटना में ओडिशा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया गया है। उनसे मामले में जांच की स्थिति समेत छह सप्ताह के अंदर एक रिपोर्ट मांगी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना भुवनेश्वर के तिखिरी गांव के सरपंच एक मंदिर के लिए चंदा मांगने पीड़ित के घर गए थे। इस व्यक्ति ने कहा कि मैं पहले ही चंदा दे चुका हूं, जिस पर सरपंच गुस्सा हो गया। सरपंच ने वहां मौजूद लोगों के सामने ही कथित तौर पर उस व्यक्ति और उसकी पत्नी को गालियां दीं और व्यक्ति को उसके ही थूक में नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मामले में आईपीसी और अनुसूचित जाति एवं जनजाति सुरक्षा अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें