डोकलाम विवाद को लेकर जहां भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही है। वहीं इस मुद्दे पर दलाई लामा ने बीना चीन का नाम लिए उस पर निशाना साधा है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दलाई लामा ने कहा कि उस जगह पर कोई आजादी नहीं है, मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है।
There is freedom in this country, I can do more&have more opportunity to share. Where there is no freedom, I don't like: The 14th Dalai Lama pic.twitter.com/g9bL3Nmpxs
— ANI (@ANI) August 9, 2017
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने डोकलाम मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि ये कोई गंभीर मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को साथ-साथ रहना है। भारत और चीन दोनों ही बड़े देश हैं, जिन्हें साथ-साथ रहना है।
Eventually, 'Hindi-Chini- Bhai Bhai' is the only way; the two big nations, you have to live side by side: The 14th Dalai Lama in Delhi pic.twitter.com/cB486eW1lE
— ANI (@ANI) August 9, 2017
उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी-चीनी, भाई-भाई हैं। उन्होंने भारत के बार में बोलते हुए कहा कि इस देश में आजादी है। मैं यहां बहुत कुछ कर सकता हूं, यहां बहुत सी संभावनाएं हैं। जहां आजादी नहीं होती वह जगह मुझे बिलकुल पसंद नहीं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं लोकतंत्र का प्रशंसक हूं और हमारे छोटे से तिब्बत में भी लोकतंत्र था। हमें उम्मीद है कि चीन में भी जल्द ही लोकतंत्र आएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए जल्द ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी भी इस बात के लिए तैयार हो सकती है।