मुंबई में आयोजित वर्ल्ड पीस एंड हारमनी कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने दुनिया भर की दिग्गज हस्तियां हुई। कॉन्क्लेव में शामिल होने आए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मंच पर योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात करते समय अचानक उनकी दाढ़ी पकड़ ली। इसके साथ ही दोनों ने कॉन्क्लेव मंच पर मिलकर जमकर हंसी- मजाक किया। धर्मगुरु दलाई लामा के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने भी मंच पर अपनी योगकला को दिखाया।
#WATCH: Dalai Lama and Baba Ramdev share a light moment at World Peace & Harmony Conclave in Mumbai pic.twitter.com/JACFezv56B
— ANI (@ANI) August 13, 2017
इन दोनों दिग्गजों के अलावा कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने आई अन्य हस्तियों ने भी दुनिया को शांति का संदेश दिया। इस दौरान बाबा रामदेव ने भारत और चीन के बीच चल रहा डोकलाम विवाद मुद्दे का भी जिक्र करते हुए कहा कि चीन शांति में विश्वास नहीं रखता अगर तो दलाईलामा भारत में नहीं आते। इसके अलावा उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए लहजे में कहा कि हम योग की भाषा में बात करते हैं। लेकिन चीन को शायद यह भाषा समझ नहीं आ रही तो हमें उसे युद्ध की भाषा में भी जवाब देना आता है।
ये भी पढ़ें- अयोध्या विवाद पर शिया धर्मगुरु का बड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री ने कहा- मौलाना साहब ने दिल जीत लिया
मंच संबोधन की अगली कड़ी में राम जन्मभूमि विवाद पर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बाबरी मस्जिद पर फैसला मुसलमानों के हक में ना हो तो उसे शांतिपूर्वक स्वीकार करना चाहिए और अगर फैसला हक में हो तो भी उस जमीन को खुशी-खुशी हिंदुओं को दे देना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि हमें जमीन जीतने के बजाय दिल जीतने चाहिए। सादिक के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मौलाना साहब ने दिल जीत लिया।
China doesn't believe in peace. Had they done that Dalai Lama wouldn't have been here: Baba Ramdev pic.twitter.com/eGPAxccQEO
— ANI (@ANI) August 13, 2017
Follow tit-for-tat. We talk in the language of Yoga but the one who doesn't get it must be answered in language of war: Baba Ramdev on China pic.twitter.com/LW6PXIXqTi
— ANI (@ANI) August 13, 2017