प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की तथा उन्हें चक्रवाती तूफान तितली के दुष्प्रभावों से निपटने में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात से उत्पन्न स्थिति के संबंध श्री चंद्रबाबू नायडू और नवीन पटनायक से बातचीत की। उन्हें केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने चक्रवात से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कल्याण की भी प्रार्थना की। चक्रवात की वजह से पूर्वी भारत में डेढ़ किलोमीटर से भी अधिक रफ्तार की हवाएं चलीं और भारी वर्षा हुई। आंध्र प्रदेश में आठ लोगों की जान चली गयी तथा ओड़िशा में भी एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इन दोनों राज्यों में तूफान की वजह से पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गये, मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये।