फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात निसर्ग: 129 साल बाद मुंबई पहुंचा तूफान, वीडियो में देखें कैसे हालात

Wed, 03 Jun 2020 03:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र पहुंच गया है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र पहुंच चुका है। रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में इसने तबाही मचानी शुरू कर दी है। मुंबई में भी इसने दस्तक दे दी है। इसके मद्देनजर राज्य में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात हैं और करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। 129 साल बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोई तूफान आया है। इसकी कुछ डरावनी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

विज्ञापन

 

तेज हवाओं ने इमारत के ऊपर की टिन की छत उड़ा दी

निसर्ग तूफान ने रायगढ़ में एक इमारत के ऊपर की टिन की छत उड़ा दी। देखें वीडियो
 

द्वारका के तट पर उमड़ती लहरें

गुजरात में द्वारका के तट पर उच्च ज्वार के कारण बड़ी-बड़ी लहरें उमड़ रही हैं।
 

तेज हवाएं और हाई टाइड

चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण रत्नागिरी में तेज हवाएं चल रही हैं और हाई टाइड ने दस्तक दे दी है।
 

तेज हवाओं के कारण जोर-जोर से हिल रहे पेड़

चक्रवाती तूफान निसर्ग की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेड़ जोर-जोर से हिल रहे हैं।
 
विज्ञापन

तूफान का अलीबाग में असर

यह वीडियो अलीबाग का है। इसमें तेज हवाएं और बारिश को देखा जा सकता है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें