फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान 'मिधिली', त्रिपुरा-मिजोरम में नहीं हुई बारिश

Sat, 18 Nov 2023 12:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले और सुंदरबन इलाके में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई लेकिन शनिवार को बंगाल में भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान मिधिली कमजोर पड़ गया है और चक्रवाती तूफान से गहरे दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इसके चलते त्रिपुरा, मिजोरम में शनिवार को बारिश नहीं हुई। वहीं शुक्रवार को दोनों राज्यों में भारी बारिश हुई थी। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बांग्लादेश तट को पार करने के बाद चक्रवाती तूफान मिधिली कमजोर पड़ गया है और फिलहाल यह अगरतला से दक्षिणपूर्वी दिशा की तरफ 50 किलोमीटर समुद्र में स्थित है। 
विज्ञापन


शनिवार को नहीं हुई बारिश
मिजोरम में शनिवार को आसमान साफ है। वहीं त्रिपुरा में आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। दोनों राज्यों में अभी तक भारी बारिश से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले और सुंदरबन इलाके में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई लेकिन शनिवार को बंगाल में भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। हालांकि अभी भी मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। 

मौसम विभाग ने जतायी थी भारी बारिश की आशंका
बता दें कि मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की थी कि चक्रवाती तूफान के असर से मिजोरम और त्रिपुरा में 17 और 18 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में त्रिपुरा की सरकार ने एहतियातन शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों, निजी और सरकारी स्कूलों के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रखने का आदेश दिया था। सीएम माणिक साहा ने कहा कि राज्य प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। शुक्रवार को त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं और इस दौरान दृश्यता भी कम रही। जिसके चलते हवाई सेवाएं राज्य में बुरी तरह बाधित रहीं। खराब मौसम के चलते कई फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। वहीं शनिवार को हवाई सेवाएं सामान्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें