मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के कारण बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण में तेज बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 28 और 29 सितंबर को मुंबई, ठाणे और पालघर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान जताया है।
चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ ओडिशा के तट से टकराने के बद कमजोर पड़ गया है। लेकिन इसका असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड से बढ़ते हुए अन्य राज्यों तक पहुंच गया है। इसके चलते पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण में तेज बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 28 और 29 सितंबर को मुंबई, ठाणे और पालघर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान जताया है।
आईएमडी भुवनेश्वर के निदेशक एचआर बिस्वास ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मध्यम वर्षा और कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी।
विज्ञापन
मछुआरों को 30 सितंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बिस्वास ने बताया कि चक्रवाती प्रभाव में बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, इसके कारण अगले 2 दिनों के दौरान झारखंड और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में भारी से भारी वर्षा होगी।