फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफाल में हिंसा के बाद कर्फ्यू

Sun, 08 May 2016 04:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • बंद को लेकर बढ़े विवाद के बाद हिंसक भीड़ ने नौ घरों को आग के हवाले किया
  • दो युवाओं की हत्या कर दी गई थी, जिसके खिलाफ बंद का आह्वान किया गया था
विज्ञापन
आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में शनिवार को हुई हिंसा में दो पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल हो गए। हिंसक भीड़ ने नौ घरों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद इंफाल पश्चिम जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन


मणिपुर डीजीपी कंट्रोल रूम के सूत्रों ने बताया कि सात अप्रैल को एक होली कार्यक्रम के दौरान एक मोटरसाइकिल चुराने की कोशिश करने के आरोप में दो युवाओं की हत्या कर दी गई थी, जिसके खिलाफ बंद का आह्वान किया गया था।

बंद का समर्थन करने वालों ने दो व्यक्तियों को वाहनों से उतरने को मजबूर किया और वाहनों को आग के हवाले करने की कोशिश की। इस पर स्थानीय लोगों
ने रोका, तो बंद समर्थकों और बंद का विरोध करने वालों के बीच संघर्ष हो गया।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर बंद समर्थकों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे भगदड़ मच गई और छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें