फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री ने पानी एक्सप्रेस को बताया नौटंकी

Sun, 08 May 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
अहमद हसन - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही पानी एक्सप्रेस को नौटंकी बताया है। शनिवार को इलाहाबाद आए मंत्री अहमद हसन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पानी की ट्रेन चलाने के पीछे सिर्फ सियासी फायदा उठाना है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा-बसपा पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन


मंत्री ने अखिलेश यादव को यूपी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताया और सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बुंदलेखंड के मुद्दे पर बोले के वहां के लोगों को राहत के लिए प्रदेश सरकार ने 1300 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन केंद्र सरकार ने चवन्नी भी खर्च नहीं की। बुंदेलखंड सहित पेयजल किल्लत वाले सभी इलाकों में समस्या से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।

भाजपा और सपा पर निशाना साधते आरोप लगाया कि दोनों मिले हुए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के मसले पर बोले की यूपी में उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दावा किया सपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें