केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट के मारे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षा बलों को बधाई दी है और कहा कि कुछ व्यंजन ठंडे ही परोसे जाने पर अच्छे लगते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादी का शव और एक हथियार बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के बाद सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसने ध्यान खींचा है। सीआरपीएफ के महानिदेशक ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बधाई हो साथियों। कुछ पकवान ठंडे परोसे जाने पर ही सबसे अच्छे लगते हैं, भले ही मौसम ठंडा हो।' उन्होंने अपने संदेश में सीधे तौर पर मुठभेड़ या आतंकी लतीफ भट का जिक्र नहीं किया। यह मुठभेड़ बुधवार को दिन में कुलगाम जिले में हुई।
विज्ञापन
इससे पहले उसे बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकी को वीडियो कॉल भी किया था। अफसरों ने आतंकी लतीफ से सरेंडर करने के लिए कहा था। सामने आए वीडियो में एक अधिकारी को भट से यह कहते हुए सुना गया, 'हम तुम्हारे साथ हैं।' हालांकि, उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और कहा कि मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं। भट का साथी, उमर निसार डार, इससे पहले सोमवार को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। निसार और लतीफ 11 नवंबर को CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे।