फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइसजेट की उड़ानों पर संकट?: फ्लाइट्स रद्द होने की शिकायत कर रहे लोग, मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों फंसे यात्री

Wed, 18 Nov 2026 09:28 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यात्रियों ने आरोप लगाया है कि स्पाइसजेट की ओर से न तो देरी की कोई जानकारी दी जा रही थी और न ही उड़ान भरने का नया समय बताया जा रहा था। इस संबंध में स्पाइसजेट की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक संकट से जूझ रही स्पाइसजेट (SpiceJet) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एयरलाइन की उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्री सोशल मीडिया के जरिए स्पाइसजेट में आई दिक्कत की शिकायत कर रहे है। 
विज्ञापन


शाम 7 बजे से स्पाइसजेट की कोई भी फ्लाइट का नहीं हुआ संचालन
मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम 7 बजे से स्पाइसजेट की कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। इसके चलते सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। कई घंटे इंतजार के बाद भी यात्रियों को यह जानकारी नहीं मिल पाई कि उनकी फ्लाइट कब रवाना होगी। नाराज यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर हंगामा किया और नारेबाजी भी की।

यात्रियों ने आरोप लगाया है कि स्पाइसजेट की ओर से न तो देरी की कोई जानकारी दी जा रही थी और न ही उड़ान भरने का नया समय बताया जा रहा था। फ्लाइट कब उड़ान भरेगी, इसे लेकर कोई साफ जानकारी नहीं मिलने के कारण यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार करने को मजबूर हुए।  इस संबंध में स्पाइसजेट की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


एक्स पर लोग कर रहे शिकायत
 




विज्ञापन


आज फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा स्पाइसजेट का बोर्ड
स्पाइसजेट एयरलाइन नई पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बीते शुक्रवार को बताया था कि उसका बोर्ड 18 नवंबर यानी आज फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा और इसे मंजूरी दे सकता है। इसके अलावा, कंपनी प्रेफरेंशियल इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) या किसी अन्य अनुमत तरीके से भी पैसा जुटा सकती है।

स्पाइसजेट पिछले कुछ समय से आर्थिक और परिचालन से जुड़ी मुश्किलों का सामना कर रही है। इन चुनौतियों के चलते एयरलाइन ने अपनी कई उड़ानों में भी कटौती की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें