फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक मानहानि: जावेद अख्तर ने की कंगना की याचिका खारिज करने की मांग

Tue, 10 Aug 2021 03:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • जावेद अख्तर ने अंधेरी कोर्ट में अभिनेत्री कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है
विज्ञापन
जावेद अख्तर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद अख्तर ने बांबे हाईकोर्ट से अभिनेत्री कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज करने का अनुरोध किया है। एक टीवी चैनल को दिए गए कंगना के इंटरव्यू के दौरान कही गई बातों के आधार पर अख्तर ने अंधेरी कोर्ट में अभिनेत्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अख्तर ने दावा किया है कि कंगना के बयान से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। अख्तर के वकील एनके भारद्वाज ने कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नियमों का पालन करते हुए कंगना के खिलाफ कार्रवाई की है।

अख्तर ने कंगना की याचिका के जवाब में दायर हलफनामे में कहा है कि यह याचिका मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर शिकायत की सुनवाई में सिर्फ देरी के इरादे से दायर की गई है। वहीं कंगना ने याचिका में दावा किया है कि मजिस्ट्रेट ने इस मामले में कार्यवाही के लिए अपने अधिकारों के इस्तेमाल के बजाय पुलिस की रिपोर्ट पर विश्वास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें