ममता बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी में शामिल हुए क्रिकेटर मनोज तिवारी
- फोटो : ANI
क्रिकेटर मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली में मनोज तिवारी में टीएमसी का दामन थामा। मनोट तिवारी ने ट्विटर कर कहा, 'आज से एक नई यात्रा शुरू होती है। आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है।' उन्होंने राजनीति के लिए इसी को ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है।
बता दें कि 35 वर्षीय मनोज तिवारी ने टीम इंडिया में साल 2008 में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच जुलाई 2015 में खेला था। भारत के लिए उन्होंने 12 वनडे, तीन टी- 20 मैच खेले हैं। वनडे मैच में उन्होंने कुल 287 रन बनाए।