फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नूर: सीताराम येचुरी ने भाजपा और पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की हो रही कोशिश

Mon, 11 Apr 2022 04:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर

सार

तीसरी बार माकपा के महासचिव बनाए गए सीताराम येचुरी ने सोमवार को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तरी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी तेजी से और सबसे खतरनाक रूप से सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
सीताराम येचुरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरी बार माकपा के महासचिव बनाए गए सीताराम येचुरी ने सोमवार को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का हर स्तर पर सामना करना होगा। हालांकि ये एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सांप्रदायिक हिंदुत्ववादी एजेंडे को सामने लाना होगा। उन्होंने कहा कि खासकर हिंदी भाषी राज्यों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तरी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी तेजी से और सबसे खतरनाक रूप से सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां हिंदुत्ववादी एजेंडे को फैलाने के लिए असम का उपयोग किया जा रहा है। 

भाजपा पर साधा निशाना
मार्क्सवादी पार्टी की 23वीं पार्टी कांग्रेस के समापन के एक दिन बाद उन्होंने कुन्नूर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भविष्य में इसके बहुत गंभीर परिणाम होगें। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध सभी सामाजिक तंत्रों का उपयोग करते हैं और इसका हर स्तर पर मुकाबला करना होगा। येचुरी ने कहा कि हिंदुत्व सांप्रदायिक एजेंडे को आगे बढ़ाना होगा और इसे राजनीतिक, वैचारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक रूप से करना होगा। 
विज्ञापन


माकपा की हिंदी भाषी राज्यों के लिए योजना को बताते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक संगठनात्मक रिपोर्ट में लिखी हुई चीजों को कैसे लागू करना है, इस पर चर्चा करने के लिए जल्द ही हिंदी भाषी राज्यों में पार्टी सचिवों की एक बैठक बुलाई जाएगी।

देश के वास्तविक मुद्दों से लोगों को भटकाने और ध्रुवीकरण के जरिए लोगों के हितों पर चिंता व्यक्त करते हुए येचुरी ने कहा कि ऐसे विषय इस समय चर्चा का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा के मुद्दों के बयाज ध्रुवीकरण करके  सांप्रदायिक स्थिति फैलाई जा रही है, इसका विरोध किया जाना चाहिए और इस स्थिति से बचना चाहिए। 

इस दौरान उन्होंने बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर हमला भी हमला बोला। निशाना साधते हुए वाम नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री इस समय या तो हिजाब, हलाल या अजान जैसे मुद्दों में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास  बेरोजगारी किसानों और युवाओं द्वारा लगातार की जा रही आत्महत्याओं, लगातार बढ़ रही मंहगाई, रोज पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों पर ध्यान देने के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि वे जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं, ये हमारे लिए गंभीर चुनौती है। 

इस दौरान माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने पिनाराई विजयन सरकार की सिल्वर लाइन रेल परियोजना को राज्य के विकास के लिए जरूरी बताया। 

तीसरी बार बनाए गए माकपा के महासचिव

गौरतलब है कि रविवार को सीताराम येचुरी को लगातार तीसरी बार सीपीआई (एम) का महासचिव चुना गया था। 69 साल के येचुरी 2015 से पार्टी के महासचिव के पद पर हैं। उससे पहले प्रकाश करात पार्टी के महासचिव थे। प्रकाश करात ने 2005 से 2015 तक महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

येचुरी को पहली बार 2015 में पार्टी का महासचिव चुना गया था। इसके बाद वे 2018 में दूसरी बार सीपीआई(एम) के महासचिव बने थे। पार्टी में महासचिव का पद सर्वोच्च पद होता है। केरल के कन्नूर में आयोजित 23वीं पार्टी कांग्रेस के आखिरी दिन रविवार को सीताराम येचुरी को लगातार तीसरी बार सीपीआई(एम) का महासचिव चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें