फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNPA Awards: CoWIN एप को डीएनपीए डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुना गया, MeitY को भी दो पुरस्कार

Sun, 15 Jan 2023 06:45 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

First DNPA Digital Impact Awards: डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की तरफ से पहली बार डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। इसके लिए ज्यूरी ने अलग-अलग संस्थाओं को डिजिटल मीडिया में उनकी सेवाओं के लिए चुना है। अवॉर्ड 20 जनवरी को दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
डीएनपीए अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएनपीए यानी डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की तरफ से पहले डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। निर्णायक मंडल ने जिन डिजिटल प्लेटफॉर्म को अवॉर्ड के लिए चुना है, उनमें केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कोविन एप, ई-गवर्नेंस पोर्टल और जीएसटी पोर्टल प्रमुख है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी दो अवॉर्ड दिए जाएंगे। डीएनपीए देश के 17 शीर्ष डिजिटल समाचार प्रकाशकों का संगठन है। ये अवॉर्ड 20 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में होने वाले एक्सचेंज फॉर मीडिया - डीएनपीए डिजिटल कॉन्क्लेव में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स का उद्देश्य डिजिटल प्रौद्योगिकी में होने वाले ऐसे नवाचार को प्रोत्साहित करना है, जिससे नागरिकों का जीवन बेहतर होता हो और राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा मिलता हो। 'एक्सचेंज फॉर मीडिया - डीएनपीए इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2023' के माध्यम से ऐसे आधुनिक डिजिटल प्रयासों को सम्मानित किया गया है, जिनके जरिए नागरिकों को अलग-अलग क्षेत्रों में त्वरित सेवाएं मिल रही हैं। 

डीएनपीए दिल्ली स्थित संगठन है। देश के 17 अग्रणी समाचार प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयां इस संगठन का हिस्सा हैं। यह संगठन ऐसा निष्पक्ष निकाय है, जो डिजिटल परिवेश में समाचार संगठनों और बड़ी टेक कंपनियों के बीच समानता और निष्पक्षता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

इन आठ श्रेणियों में हुई अवॉर्ड्स की घोषणा
1. दीक्षा

DIKSHA नॉलेज को साझा करने के लिए बनी डिजिटल अधोसरंचना है। इसे मानव संसाधन विकास और शिक्षा के उद्देश्य से डिजिटल माध्यम के श्रेष्ठ इस्तेमाल के लिए चुना गया है। यह प्लेटफॉर्म शिक्षा मंत्रालय के NCERT के तहत काम करता है। 

2. कोविन एप
Co-WIN देश में टीकाकरण मुहिम के पीछे की डिजिटल बुनियाद है। इसे स्वास्थ्य सेवाओं के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया के श्रेष्ठ इस्तेमाल के लिए चुना गया है। यह एप स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन संचालित होता है।

3. प्रधानमंत्री जनधन योजना
यह वित्तीय समावेश की दिशा में बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है। इसे वित्तीय सुधारों के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया के श्रेष्ठ इस्तेमाल के लिए चुना गया है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के तहत यह योजना संचालित होती है। 

4. कैम्पा
CAMPA ई-ग्रीन वॉच पोर्टल है। इसे टिकाऊ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया के श्रेष्ठ इस्तेमाल के लिए चुना गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत यह पोर्टल काम करता है। 

5. ई-गवर्नेंस पोर्टल
यह राष्ट्रीय पोर्टल है, जो सरकार की तरफ से इलेक्ट्रॉनिकली दी जाने वाली सूचना और सेवाओं तक सिंगल विंडो एक्सेस मुहैया कराता है। इसे ईज ऑफ बिजनेस के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया के श्रेष्ठ इस्तेमाल के लिए चुना गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत यह पोर्टल काम करता है।

6A. जीएसटी पोर्टल 
6B. एक देश, एक राशन कार्ड योजना

जीएसटी पोर्टल वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत काम करता है। एक देश, एक राशन कार्ड योजना उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन काम करती है। इन दोनों को शासन और प्रशासनिक सुधारों के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया के श्रेष्ठ इस्तेमाल के लिए चुना गया है।

7A. पोषण ट्रैकर एप
7B. हिम्मत प्लस एप

इन दोनों एप को महिला और बाल कल्याण के सुधारों के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया के श्रेष्ठ इस्तेमाल के लिए चुना गया है। पोषण ट्रैकर एप महिला और बाल विकास मंत्रालय और हिम्मत एप दिल्ली पुलिस के अधीन काम करता है। 

8. डिजिलॉकर
डिजिलॉकर को ईज ऑफ लिविंग के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया के श्रेष्ठ इस्तेमाल के लिए चुना गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत यह पोर्टल काम करता है। 

विज्ञापन

विजेताओं को चुनने के लिए जो शीर्ष निर्णायक मंडल बनाया गया था, उसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने की। निर्णायक मंडल में ये हस्तियां भी शामिल थीं: 

1. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन, रवि राजन एंड कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर और टीएफसीआई के चेयरमैन एस रवि।
2. सूचना प्राद्यौगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय की पूर्व सचिव अरुणा शर्मा।
3. बिजनेस वर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन और प्रधान संपादक डॉ. अनुराग बत्रा।
4. भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के महानिदेशक संजय द्विवेदी।
5. आरडी एंड एक्स नेटवर्क के सहसंस्थापक और चेयरमैन आशीष भसीन। 
6. टेक महिंद्रा के चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर और हेड ऑफ ग्रोथ डॉ. जगदीश मित्रा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें