फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID19 India: खतरनाक हुआ कोरोना, सक्रिय मरीज एक लाख के करीब, एक दिन में 27 की मौत  

Tue, 28 Jun 2022 01:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते 24 घंटे में फिर से 11,793 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। भले ही यह संख्या सोमवार के मुकाबले कम हो, लेकिन आंकड़े डराने वाले हैं। सोमवार को देश में  17,073 नए मामले सामने आए थे। वहीं देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 525047 पहुंच गई है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दैनिक मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हर दिन 10 हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में फिर से 11,793 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। भले ही यह संख्या सोमवार के मुकाबले कम हो, लेकिन आंकड़े डराने वाले हैं। सोमवार को देश में  17,073 नए मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, 96,700 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। 
एक दिन में 27 की मौत 
देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना ने देश में 27 की जान ले ली। जबकि, एक दिन पहले 21 लोगों की मौत हुई थी। अब देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 525047 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


ज्यादा संक्रमण के बाद भी जांच कम
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अगर कोरोना की दैनिक या फिर साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी या फिर उससे अधिक होती है तो यह स्थिति चिंताजनक मानी जाती है। सोमवार को दैनिक सकारात्मकता दर 5.62 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.39 प्रतिशत दर्ज की गई। 

केरल में मास्क अनिवार्य 
केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। मंगलवार को केरल पुलिस ने सभी जिले के पुलिस प्रमुखों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई बैठक 
देश में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों में कोरोना संक्रमण और टीकाकरण पर राज्यों के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें