फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकटः महाराष्ट्र में टेस्ट-इलाज मुफ्त, बिना वजह के घूमने पर जेल

Sun, 26 Apr 2020 03:46 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना टेस्ट और इलाज मुफ्त कर दिया है। कैबिनेट मंत्री अमित देशमुख ने बताया कि सरकारी मेडिकल काॅलेजों, डेंटल काॅलेजों और इनसे जुड़े अस्पतालों में जांच और इलाज मुफ्त किया जाएगा। देशमुख ने कहा, कई मरीज सिर्फ इसलिए सामने नहीं आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि इलाज पर बहुत पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


उधर, सरकार ने साफ कर दिया है कि नवी मुंबई में लॉकडाउन में बिना कारण बाहर घूमने वालों को छह माह की सजा होगी। इसबीच शनिवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7628 हो गई। एक पुलिस कांस्टेबल सहित 22 ने दम तोड़ दिया। राज्य में मृतकों की संख्या 323 हो गई है। मुंबई में मरीजों की संख्या बढ़कर 5049 हो गई है। 
कांस्टेबल की मौत, 96 पुलिसकर्मी संक्रमित

मुंबई में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव एक 57 वर्षीय कांस्टेबल की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना से किसी पुलिस कर्मी की यह पहली मौत है। यह साउथ मुंबई में रहता था। वहीं महाराष्ट्र में अब तक 96 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें 15 अधिकारी हैं। तीन अधिकारी और चार पुलिसकर्मी ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें