मोबाइल की टच स्क्रीन और घर की खिड़की का कांच भी हमेशा साफ रखने कि कोशिश करें। कोरोना वायरस से बचाव सिर्फ हाथ धोने और साफ सफाई रखने से संभव नहीं है। ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ साउथएंप्टन के प्रो. विलियम केविल का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते वक्त भी सावधानी बरतनी होगी।
हाथ धुलने के बाद फोन का प्रयोग करें लेकिन ध्यान रहे कि इससे पहले फोन को अच्छे से साफ कर लें। अगर आप अपना मोबाइल स्वंय इस्तेमाल करते हैं और कोई दूसरा उसे नहीं छूता है तो संक्रमण का खतरा बहुत अधिक नहीं है।
संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. तारा स्मिथ कहती हैं कि मोबाइल, लैपटॉप, ग्रिल या कांच की खिड़की, टेबल टॉप को छूने से खतरा है। अगर किसी संक्रमित व्यक्ति का इस पर हाथ लगा है और आपने भी छू दिया तो संक्रमण तय है।