फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaccination: कोविड टीकाकरण ने फिर पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 6.77 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

Mon, 05 Jul 2021 11:25 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में 21 जून से 3 जुलाई यानी कि पिछले 13 दिनों में 6.77 करोड़ वैक्सीन डोज लगाईं जा चुकी है। टीकाकरण का यह आंकड़ा 8 जून से 20 जुलाई की तुलना में 67 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तेजी से कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 21 जून से टीकाकरण की नीति में बदलाव  किया गया है, जिसके बाद से एक बार फिर वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 21 जून से 3 जुलाई यानी कि पिछले 13 दिनों में 6.77 करोड़ वैक्सीन डोज लगाईं जा चुकी है। टीकाकरण का यह आंकड़ा 8 जून से 20 जुलाई की तुलना में 67 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, भारत में केंद्रीयकृत टीका और वितरण नीति अपनाए जाने से रिकॉर्ड संख्या में वैक्सीन लगाई जा रही हैं। देश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था, लेकिन तबसे लगाई गई कुल वैक्सीन की डोज का 20 फीसदी हिस्सा इन दो हफ्तों में लगाया जा चुका है। 21 जून से शुरू हुए बड़े स्तर पर टीकाकरण के बाद से अब तक रोजाना औसतन वैक्सीन की 52.08 लाख डोज लगाई जा रही हैं। वहीं पिछले 13 दिनों में रोजाना का यह औसत करीब 31.20 लाख डोज पहुंच गया है।

जल्द आएगी मॉडर्ना वैक्सीन की पहली खेप
सरकारी सूत्रों के मुताबिक,  कोरोना की वैक्सीन मॉडर्ना की पहली खेप अगले कुछ हफ्तों में भारत आ सकती है। मॉडर्ना वैक्सीन आने के बाद देश में चार कोविड टीके उपलब्ध होंगे। फिलहाल तीन वैक्सीन कोवाक्सिन, कोविशील्ड, स्पूतनिक वी से लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही देश में फाइजर वैक्सीन भी आने वाली है। फाइजर कंपनी के सीईओ अल्बर्ट बोर्ला ने जून में कहा था कि उनकी फर्म भारत सरकार से मंजूरी लेने के लिए अंतिम चरणों में है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उसे मंजूरी मिल जाएगी तो इसी साल के अंत तक कंपनी भारत में एक अरब वैक्सीन डोज उपलब्ध करा देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें