फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में भी लगाया गया लॉकडाउन, इन जिलों में पहले से लागू है प्रतिबंध

Sat, 13 Mar 2021 09:06 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
औरंगाबाद में लॉकडाउन - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रहेगा। दरअसल, कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। बता दें कि औरंगाबाद में अब तक 57 हजार 755 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 5 हजार 569 मामले अब भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। औरंगाबाद से पहले नागपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाया गया। 

इन जिलों में भी लॉकडाउन
गौरतलब है कि औरंगाबाद से पहले महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन का एलान किया जा चुका है। दरअसल, अकोला जिले में 12 मार्च रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, जो 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। वहीं, परभणी जिले में भी इसी अवधि के दौरान पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, जबकि पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इनके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे मामले
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 15 हजार 817 नए मामले मिले, जो इस साल एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि इससे पहले साल 2020 में अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र में एक दिन में 15 हजार मरीज मिले थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या में कमी आने लगी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें