आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,38,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.21 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में अभी कुल 1,51,708 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।
देश में कब-कब बढ़े मामले
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
इतने लोगों का हुआ टीकाकरण
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,26,71,163 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।