फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1,335 नए मरीज, 52 की मौत

Fri, 01 Apr 2022 10:03 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,335 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,25,775 हो गई है जबकि 52 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,21,181 पर पहुंच गई है। वहीं इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 13,672 रह गई है।
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण से 52 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 1,335 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1918 मरीजों को छुट्टी दी गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 52 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,181 हो गई है। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 फीसदी है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
विज्ञापन




दिल्ली-महाराष्ट्र में कोरोना प्रतिबंधों में छूट
भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने राज्य में लागू सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल से राज्य में फेस मास्क पहनना स्वैच्छिक होगा। यानी अब ये जनता पर निर्भर होगा कि वे मास्क पहने या ना पहने।
विज्ञापन


गुरुवार को हुई डीडीएमए की 35वीं बैठक में फैसला लिया गया कि राजधानी के सार्वजनिक स्थलों पर अब मास्क के लिए जुर्माना नहीं लगेगा। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि लोग मास्क अथवा कोविड व्यवहार के प्रति लापरवाह हो जाएं। डीडीएमए ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण के नियंत्रण में आने के बाद भी मास्क ही संक्रमण से बचाव का सबसे बेहतर विकल्प है। वर्तमान में मास्क नहीं पहनने पर दिल्ली में 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाता है। 
विज्ञापन


ममता सरकार ने भी हटाए कोरोना प्रतिबंध
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति में काफी सुधार होने के बीच राज्य सरकार ने गुरुवार को कोरोना को लेकर लागू सभी सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। ये आदेश गुरुवार आधी रात के बाद से लागू हो जाएंगे। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में में कहा गया कि पहले के आदेशों के आधार पर लागू कोरोना प्रतिबंधों को वापस लिया जाता है। हालांकि मास्क पहनने और साफ-सफाई पर सख्ती जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल में मार्च 2020 में महामारी की चपेट में आने के लगभग दो साल बाद प्रतिबंधों को वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें