फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: फिर डराने लगा कोरोना, कई महीनों बाद एक दिन में 4500 से ज्यादा मामले 

Mon, 06 Jun 2022 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते शुक्रवार को करीब तीन महीने बाद 4041 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद शनिवार को 3962 केस सामने आए। रविवार को 4270 नए मामले मिले तो आज यह संख्या 4500 के पार हो गई। 
 
विज्ञापन
देश में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। पिछले तीन दिनों की बात करें तो हर दिन चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे थे, लेकिन सोमवार को जारी हुए आंकड़ों को देखें तो 24 घंटे के अंदर 4518 मामले सामने आए हैं। कई महीनों बाद ऐसा है जब एक साथ देश में इतनी संख्या में कोरोना संक्रमण दर्ज किया गया हो। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 2779 लोग ठीक हुए तो नौ लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। वहीं सक्रिय मामलों में उछाल देखा गया है। देश में अब कोरोना के 25,782 सक्रिय मामले हैं। 

चार दिनों में बिगड़ी स्थिति 
देश में कोरोना की स्थिति पिछले चार दिनों में बिगड़ी है। बीते शुक्रवार को करीब तीन महीने बाद 4041 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद शनिवार को 3962 केस सामने आए। रविवार को 4270 नए मामले मिले तो आज यह संख्या 4500 के पार हो गई। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र और केरल में पकड़ी रफ्तार 
महाराष्ट्र और केरल में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में सक्रिय मरीजों की संख्या में 879 का इजाफा हुआ है। इसके बाद यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6767 हो गई। तो वहीं केरल में 545 सक्रिय मरीज बढ़े। यहां 8835 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। 

1.62 फीसदी पहुंची संक्रमण दर 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 1.62 फीसदी पहुंच गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 0.91 प्रतिशत है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, देश में अब तक संक्रमित हुए मरीजों में महज 0.06 फीसदी सक्रिय मरीज हैं।  

दिल्ली से आने वाले फैला रहे कोरोना 
महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने कहा, नागपुर में बढ़ते कोरोना मामलों के पीछे मुख्य कारण दिल्ली से आने वाले प्रवासी हैं। आज पाए गए 35 मामलों में से अधिकांश मामले दिल्ली के हैं। मुझे लगता है कि हमें हवाई अड्डे पर ही ट्रेसिंग करनी चाहिए और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने चाहिए। 

चौथी लहर की आशंका कम 
टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी के वैज्ञानिक डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा, कोरोना के नए वैरिएंट सामने आते रहेंगे, लेकिन ये वैरिएंट तब तक खतरनाक नहीं होंगे जब तक हम सावधानी के साथ रहेंगे। मास्क बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, वैरिएंट में बदलाव बहुत निम्न स्तर का है इसलिए चौथी लहर की संभावनाएं कम हैं। 
विज्ञापन


एक नजर में कोरोना
कुल मामले: 4,31,81,335
सक्रिय मामले: 25,782
कुल रिकवरी: 4,26,30,852
कुल मौतें: 5,24,701
कुल वैक्सीनेशन: 1,94,12,87,000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें