फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबरः देश में कोरोना मरीजों की संख्या में आई गिरावट, कुल सक्रिय मामले 16 हजार

Sat, 13 May 2023 11:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

12 मई को देश में 1580 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। अब ताजा आंकड़ों से साफ है कि कोरोना के नए मामले में गिरावट आ रही है। दूसरी तरफ कुल एक्टिव मामले भी कम हो रहे हैं। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1223 नए मामले सामने आए हैं, जो कि बीते दिनों के मुकाबले कम आंकड़ा है। इससे साफ है कि देश में कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 16498 हो गए हैं। 12 मई को देश में 1580 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। अब ताजा आंकड़ों से साफ है कि कोरोना के नए मामले में गिरावट आ रही है। दूसरी तरफ कुल एक्टिव मामले भी कम हो रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्यों की बात करें तो अधिकतर राज्यों में भी कोरोना के एक्टिव मामले कम हुए हैं। बिहार में कोरोना के मामले 239 रह गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 483, दिल्ली में 399, गुजरात में 224, हरियाणा में 420, कर्नाटक में 356 सक्रिय मामले हैं। जिन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं, उनमें केरल (4593), महाराष्ट्र (1032),  ओडिशा (3143), पश्चिम बंगाल (2111) का नाम शामिल है।  

ये लक्षण आएं तो हो जाएं सावधान
कोरोना संक्रमण के लक्षणों की बात करें तो इनमें बुखार, सूखी खांसी, थकान, स्वाद और सुगंध न आना, नाक बंद, आंख लाल होना, सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण आपको महसूस हो तो सावधान हो जाएं और तुरंत कोरोना का टेस्ट कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें