फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटों में सामने आए 18,222 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 1.04 करोड़ के पार

Sat, 09 Jan 2021 10:33 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की से बढ़त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हल्की से बढ़त हुई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 18,222 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.04 करोड़ से पार चली गई है। हालांकि कल के मुकाबले कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा गिरा है। पिछले 24 घंटों में 228 लोगों ने दम तोड़ा है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18,122 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कल यानि शुक्रवार को 18,139 मामले सामने आए थे। अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,04,31,639 हो गई है। हालांकि एक दिन में 19,253 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।



एक दिन में 19,000 से ज्यादा मरीज ठीक होने के बाद अब कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,00,56,651 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 228 लोगों ने अपना दम तोड़ा है और अब देश में कुल मरने वालों की संख्या 1,50,798 हो गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सक्रिय मरीजों का आंकड़ा आज भी ढाई लाख के आंकड़े से नीचे हैं और 18,222 नए मामले सामने आने के बाद कुल सक्रिय मामले 2,24,190 पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें