फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: 30 मार्च 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Mon, 30 Mar 2020 08:22 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर यह है कि इस बीमारी से अब तक 100 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 227 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 1051 हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी आज की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


राशन कार्ड के बिना भी मिल सकेगा अनाज
दिल्ली सरकार गरीबों को बिना राशन कार्ड के भी राशन देने का इंतजाम कर रही है। इसी हफ्ते इसकी व्यवस्था कर ली जाएगी। दूसरी तरफ राशन में हेराफेरी करने वाले जनकपुरी के एक डीलर पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


दिल्ली: आठवीं तक के विद्यार्थी बिना परीक्षा के होंगे पास
कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

Tokyo Olympics: सामने आई नई तारीख
कोरोना वायरस के चलते एक साल के लिए टाल दिए गए टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों की घोषणा सोमवार को हो गई। टोक्यो ओलंपिक के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि अब 23 जुलाई 2021 को ओपनिंग सेरेमनी और समापन समारोह आठ अगस्त 2021 को होंगे।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

रेलवे के 20 हजार कोचों को क्वारंटीन वार्ड में बदलने की तैयारी 
रेलवे बोर्ड ने सोमवार को जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को एक पत्र में कहा है कि शुरुआत में 5,000 कोच को पृथक वार्ड में तब्दील करने की जरूरत होगी। इसके लिए उनसे तैयारियां करने को कहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

केमिकल से नहलाने के मामले में जांच के आदेश
दिल्ली-पंजाब से घर लौट रहे लोगों को सैनिटाइज करने के लिए सैकड़ों की तादाद में सड़क पर बैठाकर उन्हें केमिकल युक्त पानी से नहला देने के मामले में डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें