फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की पीएम केयर्स फंड में 500 करोड़ देने की घोषणा

Mon, 30 Mar 2020 08:10 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mukesh ambani
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए पीएम केयर्स फंड में 500 करोड रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 5-5 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देने का एलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना मुहैया कराया जाएगा। 

विज्ञापन




बता दें कि इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई में 100 बिस्तरों का पहला कोवड-19 अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था। रिलायंस 1 लाख मास्क और हजारों की संख्या में PPE पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भी तैयार कर रहा है। ताकि देश के स्वास्थ्यकर्मियों का ख्याल रखा जा सके। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा की रिलायंस पहले से ही उपलब्ध करा रहा है।

फंड देने की घोषणा पर मुकेश अंबानी ने कहा, “हमें विश्वास है कि भारत कोरोनो वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी।
विज्ञापन


वहीं रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने कहा, ''जैसे राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट है, वैसे ही रिलायंस फाउंडेशन अपने देशवासियों और महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ा हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली पंक्ति में इससे लड़ रहे हैं। हमारे डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भारत का पहला कोविड-19 अस्पताल स्थापित करने में मदद की है और हम कोविड-19 की स्क्रीनिंग, परीक्षण, रोकथाम और उपचार में सरकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें