फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: रेलवे ने सभी विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षण की अवधि को बढ़ाया, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Thu, 28 May 2020 10:59 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है, जिनमें से 86,110 सक्रिय मामले हैं, 67,692 लोग ठीक हो चुके हैं। रेलवे ने विशेष ट्रेनों की बुकिंग के नियम में बदलाव किए हैं। लॉकडाउन 5.0 को लेकर अटकलें तेज हैं। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने सभी विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षण की अवधि को 30 से बढ़ाकर 120 दिन किया

देशभर में चल रहे चौथे चरण के लॉकडाउन में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और बड़ा फैसला किया है. रेलवे ने बृहस्पतिवार को सभी विशेष ट्रेनों के लिए वर्तमान आरक्षण की अवधि को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया। इसके साथ ही सभी विशेष ट्रेनों में पार्सल और सामान की बुकिंग की भी अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

कोरोना बुलेटिन : विज्ञान और तकनीक से जीती जाएगी कोरोना से अंतिम लड़ाई

देश में कोरोना वायरस की स्थिति व इसके परीक्षण के लिए दवाओं, टीकों (वैक्सीन) और प्रौद्योगिकी के विकास पर प्रेस वार्ता हुई। इस दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई वैक्सीन और दवाई से ही जीती जा सकेगी। हमारे देश की विज्ञान और तकनीकी संस्थान बहुत मजबूत हैं।
पढ़ें पूरी खबर

लॉकडाउन 5.0 में कितनी बदलेगी आपकी जिंदगी? कहां छूट और कहां रह सकती है रोक

लॉकडाउन 4.0 अगले तीन दिन में खत्म हो रहा है। ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या एक जून से लॉकडाउन 5.0 की शुरुआत हो जाएगी? और अगर लॉकडाउन बढ़ाया जाता है तो इस दौरान किन गतिविधियों को चालू रखने की अनुमति दी जाएगी और किन गतिविधियों पर सरकार की रोक बरकरार रहेगी।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

WHO की रोक के बावजूद कोरोना मरीजों के लिए जारी रहेगा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल

कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों के इलाज में एंटी-मलेरिया दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का प्रयोग जारी रहेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से लगाई गई एहतियातन रोक के बावजूद भारत में कोरोना के मरीजों को यह दवा दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर

छह फुट की सामाजिक दूरी काफी नहीं, कोरोना वायरस 20 फुट तक फैल सकता है 

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक-दूसरे से छह फुट की दूरी बनाने का नियम नाकाफी है, क्योंकि यह जानलेवा वायरस छींकने या खांसने से करीब 20 फुट की दूरी तक जा सकता है।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें