कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के लगातार बढ़ते संक्रमण के मामले पूरे देश के लिए समस्या का सबब बने हुए हैं। इस जानलेवा महामारी ने देश की रफ्तार थाम दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1229 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,700 हो गई है, जिसमें 16,689 सक्रिय हैं, 4325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस के चलते देश भर में अब तक 686 लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले 30 दिनों में टेस्टिंग 33 गुना बढ़ी, भारत में स्थिति बहुत ज्यादा नहीं बिगड़ी: आईसीएमआर
विज्ञापन
पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1409 नए मामले सामने आए हैं, इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,393 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि भारत में पिछले 30 दिनों में टेस्टिंग 33 गुना बढ़ी है और देश में कोरोना से स्थिति बहुत ज्यादा नहीं बिगड़ी है।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
लॉकडाउन में ऑनलाइन इलाज का चला ट्रेंड, अस्पताल की भीड़ हुई कम
चीन के छोटे से शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में महामारी का रूप ले चुका है। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लोग अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में लोगों की निर्भरता इंटरनेट पर है। स्कूल, कॉलेज की क्लासेज भी ऑनलाइन ही हो रही हैं। इसी बीच एक नया ट्रेंड टेलीमेडिसिन का शुरू हुआ है। टेलीमेडिसिन का मतलब फोन या वीडियो कॉल पर इलाज करवाना है।
पढ़ें पूरी खबर
अच्छी खबर: नौ महीने के बच्चे ने छह दिन में जीती कोरोना से जंग, सबसे कम दिन में हुआ ठीक
देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित नौ महीने के बच्चे ने छह दिन में कोरोना की जंग जीत ली है। यह बच्चा उत्तराखंड में कोरोना से सबसे कम समय में स्वस्थ होने वाला मरीज बन गया है।
पढ़ें पूरी खबर
हिंदू रीति रिवाज से मुस्लिमों ने उठाई अर्थी, तो हर जुबां से निकला 'ये हमारा भारत है'
देश इस समय कोरोना वायरस की मार झेल रहा है लेकिन इसके बीच कुछ वाकये हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी बता रहे हैं। ऐसा ही वाकया कानपुर में देखने को मिला। जब यहां हिंदू-मुस्लिम मजहब की दीवार तोड़कर लोग एक दूसरे के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ खड़े हुए ताे हर किसी की जुबां से निकला, ये हमारा भारत है।
पढ़ें पूरी खबर
कोविड-19 संकट के बीच सुरक्षाबलों के हथियार अधिग्रहण प्रक्रिया पर लगी रोक
कोरोना वायरस संकट के बीच सुरक्षाबलों के नए हथियार अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। तीनों सेनाओं से कहा गया है कि कोविड-19 से उपजी परिस्थिति के सामान्य होने तक नए हथियार अधिग्रहण पर रोक लगा दें। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि सैन्य मामलों के विभाग द्वारा एक पत्र लिखा गया है। जिसमें देश में कोविड-19 की स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा बलों को अपने नए हथियार अधिग्रहण प्रक्रियाओं पर रोक लगाने के लिए कहा गया है।
पढ़ें पूरी खबर