देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या करीब 283 तक पहुंच गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे शहरों को छोड़कर गांवों की ओर ना भागें। वहीं दूसरी ओर भारत में आज कोरोना वायरस से संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से देश के 22 में कुल संक्रमितों की संख्या 283 हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी आज की पांच बड़ी खबरें।
पीएम मोदी की जनता से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि कोरोना के डर से शहर छोड़कर गांवों की तरफ न भागें। रविवार को देशभर में होने वाले जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुक्केबाज और सांसद मैरीकॉम ने तोड़ा क्वारंटाइन नियम
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से दुनियाभर में लोग परेशान हैं। महामारी का रूप ले चुके इस वायरस से बचाव के लिए विश्व स्वास्थ संगठन सहित कई एजेंसियों ने लोगों को खुद को कम से कम 14 दिन के लिए पृथक होने के लिए कहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सोमवार को सिर्फ सुबह-शाम चलेगी मेट्रो
राजधानी में कोरोना वायरस से बढ़ते असर को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को मेट्रो का परिचालन आम दिनों की तरह नहीं होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
केरल में अरट्टू मनाने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार को विश्व विख्यात अरट्टू का आयोजन किया गया है। यह एक धार्मिक पर्व है, जिसे श्री कृष्ण स्वामी मंदिर द्वारा आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में पांच लोग इकट्ठे नहीं होंगे, राशन फ्री, पेंशन दोगुनी
भारत में महाराष्ट्र और केरल के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस आपदा से निपटने के लिए कई ऐसे कदम उठाए गए हैं जिससे समाज के कई वर्गों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर