लॉकडाउन के दौरान महानगरों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूर लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। अज सुबह भी एक भीषण दुर्घटना में प्रवासियों की जान चली गई। आरोग्य सेतु एप पर लगातार साइबर हमले हो रहे हैं। गुजरात में कोरोना से हालात और भी खराब होते जा रहे हैं और कल लॉकडाउन 3.0 समाप्त हो रहा है। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...
देश में लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। किसी तरह अपने घरों को लौट रहे मजदूर दुर्घटनाओं में अपनी जान गंंवा रहे हैं। कहीं वाहनों में सवार मजदूर हादसे का शिकार बन रहे हैं तो कहीं पैदल चल रहे मजदूरों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है।
आरोग्य सेतु मोबाइल एप के नाम पर तेजी से बढ़ रहे साइबर हमले
भारत के साइबर सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कहा कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप के नाम पर Phishing हमलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। विभाग का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर यूजर्स में काफी जिज्ञासा है, जिसका साइबर हमलावर फायदा उठा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
गुजरात में कोरोना का जबरदस्त प्रकोप, एक सप्ताह में 700 'सुपरस्प्रेडर' हुए संक्रमित
अहमदाबाद में सात मई से 14 मई के बीच सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों की जांच किए जाने पर कम से कम 700 'सुपरस्प्रेडर' कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले अधिकारियों ने दूध और दवा की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया था। एक वरिष्ठ नौकरशाह ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तब्लीगी जमातियों के लिए 'जेल' बन गए क्वारंटीन सेंटर
राजधानी दिल्ली में इस समय तब्लीगी जमात के लगभग दो हजार लोग विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे हैं। उनके क्वारंटीन रहने की सामान्य अवधि (14 दिन) बहुत पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा है। सरकार के इस रुख को लेकर तब्लीगी जमात के लोगों में नाराजगी है।
पढ़ें पूरी खबर
लॉकडाउन 4.0: नई रियायतों के साथ ऐसे शुरू होगी जिंदगी, मिल सकती हैं ये छूट
देशभर में सोमवार से लॉकडाउन 4.0 लागू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस बार लॉकडाउन नए तरीके से लागू होगा जिसके बाद से माना जा रहा है कि इस लॉकडाउन में पहले से ज्यादा छूट मिलेगी। रेल सेवाओं के साथ कुछ घरेलू उड़ानें भी शुरू हो सकती हैं।