फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि मामला: उद्धव ठाकरे-संजय राउत की आरोपमुक्त याचिका खारिज, 'सामना' में फर्जी खबर छापने से जुड़ा मामला

Thu, 26 Oct 2023 05:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सांसद राहुल शेवाले का आरोप है कि शिवसेना के 'सामना' पत्र में उनके खिलाफ गलत खबरें छापी गईं। जिसके उनकी बदनामी हुई और उनकी छवि को गहरा धक्का लगा। उन्होंने उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की याचिका दायर की।
विज्ञापन
संजय राउत और उद्धव ठाकरे - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपराधिक मानहानि मामले में उद्धव ठाकरे और संजय राउत की आरोपमुक्त  याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। मझंगाव अदालत सांसद राहुलि शेवाले द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले पर सुनवाई कर रही है। इस मामले में अदालत पहले ही याचिका दर्ज कर चुकी है। अदालत ने साक्ष्य दर्ज करने के लिए मामले को नौ नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद राहुल शेवाले ने कहा, मैंने उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। उन्होंने आरोपमुक्त करने की याचिका दायर की। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। मैं अदालत के इस कदम का स्वागत करता हूं। 
 

क्या है मामला
सांसद राहुल शेवाले का आरोप है कि शिवसेना के समाचार पत्र 'सामना' में उनके खिलाफ गलत खबरें छापी गईं। जिसके उनकी बदनामी हुई। जिससे उनकी छवि को गहरा धक्का लगा। सामना द्वारा छापी गई गलत खबर को लेकर उन्होंने उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की याचिका दायर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें