फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट: यौन शोषण मामले में सीबीआई की क्लीन चिट के खिलाफ याचिका खारिज, सांसद हिबी ईडन से जुड़ा है मामला

Mon, 25 Sep 2023 07:21 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यौन शोषण के आरोप में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन को सीबीआई द्वारा दी गई क्लीन चिट के खिलाफ एक महिला द्वारा याचिका दायर की गई । लेकिन सोमवार को कोर्ट ने महिला द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
court demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन शोषण के आरोप में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन को सीबीआई द्वारा दी गई क्लीन चिट के खिलाफ एक महिला ने याचिका दायर की थी। सोमवार को एक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा याचिका को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वाले एक वकील ने कहा, सांसद के खिलाफ याचिका खारिज करने के साथ ही अदालत ने सीबीआई की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। सीबीआई ने पहले अदालत में सांसद हिबी ईडन समेत 4 कांग्रेसी नेताओं को क्लीन चिट देने की रिपोर्ट सौंपी थी। जिन्हें यौन शोषण के मामले में आरोपी नामित किया गया था।

क्या था सीबीआई की रिपोर्ट में खास?
हाल ही में, सीबीआई ने भी एक मजिस्ट्रेट अदालत को एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें कहा गया था कि उसे सौर मामले में दिवंगत पूर्व सीएम ओमन चांडी का नाम लेने के पीछे एक आपराधिक साजिश मिली थी। उसके आधार पर, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने भी यह पता लगाने के लिए जांच की मांग की थी कि मामले में चांडी को फंसाने की कोशिश किसने की थी।
विज्ञापन


दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और भाजपा नेता एपी अब्दुल्ला कुट्टी सहित छह लोगों के खिलाफ मामले पिछले कुछ वर्षों में दर्ज किए गए थे और महिला की शिकायत के आधार पर केरल पुलिस की अपराध शाखा द्वारा जांच की गई थी। यूडीएफ सरकार के दौरान करोड़ों रुपये के सौर पैनल घोटाले में आरोप लगाया गया कि 2012 में उनके द्वारा यौन शोषण किया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें