फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने ईडी को सैयद अली शाह गिलानी के दामाद से पूछताछ की अनुमति दी

Wed, 20 Mar 2019 06:09 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने आतंकवाद के वित्तपोषण (आर्थिक सहायता) के मामले में बुधवार को ईडी को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ शाह और अन्य से पूछताछ की अनुमति दे दी । मामले में लश्करे तैयबा प्रमुख और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की संलिप्तता थी। 

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने कहा कि पाकिस्तानी नेताओं और कश्मीरी अलगाववादियों के साथ दोस्ती रखने वाले रसूखदार कारोबारी जहूर वताली और यूएई में रहने वाले कारोबारी नवल किशोर कपूर से पूछताछ की इजाजत दे दी । 

अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय को 24 मार्च और पांच अप्रैल के बीच तीन-तीन दिन तक शाह, वताली और कपूर से पूछताछ की अनुमति होगी। आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार किया था और वे सभी अभी तिहाड़ जेल में हैं।
विज्ञापन


एनआईए ने पूर्व में आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें हिज्बुल मुजाहिद्दीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का भी नाम है । कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का आरोप है । 

बता दें कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी सईद और सलाहुद्दीन के अलावा 10 अन्य पर आपराधिक साजिश और देशद्रोह के साथ गैरकानूनी गतिविधि कानून के सख्त प्रावधान के तहत आरोप लगाए हैं । 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें