विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाईक का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश सार्वजनिक जीवन में अहम पदों पर बैठे लोगों पर सवालिया निशान लगने का जोखिम मोल नहीं ले सकता, लेकिन अगर किसी व्यक्ति पर मुकदमा चलाने का आधार नहीं बनता है तो उसके पीछे नहीं पड़े रहना चाहिए।
पूर्व कानून मंत्री खुर्शीद ने उन खबरों का स्वागत किया जिनमें कहा गया है कि नाईक स्वदेश लौट सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अगर शिकायतें, आरोप हैं तो मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहिए।
अगर मुकदमा चलाने के लायक आधार है तो दंडित किया जाना चाहिए। अगर मुकदमा चलाने लायक आधार नहीं है तो किसी के पीछे नहीं पड़े रहना चाहिए।’