फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रू समुदाय के परिवारों को मिलेंगे चार लाख रुपये, घर और दो साल का फ्री राशन: गृह मंत्रालय

Thu, 05 Jul 2018 06:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा से मिजोरम वापस भेजे जा रहे ब्रू समुदाय के शरणार्थी परिवारों को चार लाख रुपये, एक घर और दो साल तक राशन फ्री में दिया जाएगा। इसके अलावा परिवारों को पांच हजार रुपये की मासिक सहायता भी दी जाएगी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, ब्रू प्रवासी प्रत्यावर्तन समझौते के अनुसार मिजोरम में वापसी के एक महीने बाद 5,407 परिवारों को चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह रकम परिवार के मुखिया के खाते में जमा किए जाएंगे।

विज्ञापन


2020-21 तक इस कार्य पर 435 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें कि दो दशकों से अधिक समय बाद ब्रू समुदाय के 32,876 लोग एक समझौते के तहत त्रिपुरा से मिजोरम वापस आ जाएंगे। मिजोरम से विस्थापित ब्रू समुदाय के लोग 1997 से त्रिपुरा के विभिन्न शिविरों में रह रहे हैं।

वहीं त्रिपुरा में ब्रू समुदाय के नेताओं ने केंद्र की इस सहायता राशि पर खुशी जाहिर की है। मिजोरम ब्रू डिस्प्लेस्ड पीपुल्स फोरम (एमबीडीपीएफ) के सचिव ब्रूनो मशा ने कहा, हम इस सहायता से संतुष्ट हैं। हमें खुशी है कि हमारा शरणार्थी जीवन इस समझौते के तहत खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें