फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान घोटालाः कारपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 09 Aug 2019 09:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दीपक तलवार (फाइल)
विज्ञापन

विमानन घोटाले के सिलसिले में कारपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार को दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसके कारण एयर इंडिया को हानि हुई है । तलवार की पूछताछ की हिरासत अवधि आज समाप्त होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उसे अदालत में पेश किया जहां से विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि आरोपी से अब पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं है। इससे पहले जांच एजेंसी ने तलवार को 26 जुलाई को अदालत से ही हिरासत में ले लिया था क्योंकि न्यायाधीश ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी ।

तलवार को 26 जुलाई को पेशी वारंट के लिए अदालत में पेश किया गया था। वह घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में न्यायिक हिरासत में था । एजेंसी के मुताबिक, तलवार ने कतर एयरवेज, एमिरेट्स और एयर अरेबिया सहित विदेशी निजी एयरलाइंस के पक्ष में बातचीत करने के लिए एक बिचौलिए की भूमिका अदा की थी, और इसके बाद एयर इंडिया को लाभकारी मार्ग और समय से वंचित कर दिया गया ।
विज्ञापन


यह डील तब हुई थी जब केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार सत्ता में थी । सीबीआई ने इससे पहले अदालत को बताया कि उसे नागरिक विमानन मंत्रालय, नेशनल एविएशन कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड तथा एयर इंडिया के उन अधिकारियों का नाम पता करना है जिन्होंने विदेशी एयरलाइंस की मदद की थी ।

जांच एजेंसी के अनुसार, इन अधिकारियों ने अन्य सरकारी अधिकारियों, निजी घरेलू और विदेशी एयरलाइनों के साथ साजिश रच कर एयर इंडिया को लाभ कमाने वाले मार्ग और समय से वंचित कर दिया इससे सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी में जबरदस्त घाटा हुआ जबकि घरेलू निजी एवं विदेशी एयरलाइनों को लाभ हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें