फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7529 हुई, जानें किस राज्य में कितने मरीज

Sat, 11 Apr 2020 08:42 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले सामने आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 40 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7529 हो गई है। जिसमें  653 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से अब तक 242 लोगों की मौत हो गई है। 

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां संक्रमितों की संख्या 1761 हो गई है। वहीं, दिल्ली 1069 मरीजों के साथ प्रभावित राज्यों की सूची में दूसरे और 969 संक्रमित मरीजों के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। साथ ही सरकार की तरफ से लगातार लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। वहीं, अब तक किस राज्य में कितने मामले सामने आए, उसे एक सूची के रूप में देखें... (ये संख्या रात नौ बजे तक के है)
 
  राज्य और केंद्रशासित प्रदेश संक्रमित मामले अस्पताल से छुट्टी मौत
1. अंडमान एवं निकोबार 11 10 0
2. आंध्र प्रदेश 405 11 6
3. अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4. असम 29 0 1
5. बिहार 61 18
6. चंडीगढ़ 19 7 0
7. छत्तीसगढ़ 18 10 0
8. दिल्ली 1069 26 19 
9. गोवा 6 5 0
10. गुजरात 468 34 22
11. हरियाणा 165 22 2
12. हिमाचल प्रदेश 33 6 2
13. जम्मू कश्मीर 224 6 4
14. झारखंड 14 0 1
15. कर्नाटक 215 39 6
16. केरल 373 143 2
17. लद्दाख 14 11 0
18. मध्यप्रदेश 470 37 40
19. महाराष्ट्र 1761 208 127 
20. मणिपुर 2 1 0
21. मिजोरम 1 0 0
22. ओडिशा  50 12 1
23. पुडुचेरी 8 0 1
24. पंजाब 158 20 12
25. राजस्थान 678 58 8
26. तमिलनाडु 969 44 10
27. तेलंगाना 487 45 12 
28. त्रिपुरा 2   0
29. उत्तराखंड 35 5 0
30. उत्तर प्रदेश 452 45
31. पश्चिम बंगाल 122 22 5

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें