अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 77,000 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 974 लोगों की मौतें हुई हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे ज्यादा नमूनों की जांच अमेरिका ने की और उसके बाद भारत ने की है। अमेरिका में अब तक 35,60,364 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और संक्रमण से 1,38,201 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गयी है। वहीं इस वायरस से करीब 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व भर में संक्रमण के 13.6 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 5,86,000 रोगियों की मौत हो चुकी है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए हमने 4.2 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की है। इसके बाद भारत में सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच हुई है। जांच के मामले में हम पूरे विश्व में पहले नंबर पर हैं।