फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: जहां कोरोना ज्यादा वहां 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को 14 दिन में वैक्सीन

Wed, 31 Mar 2021 08:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखा पत्र
  • कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश 
  • दस राज्यों में कोरोना के बढ़ रहे मामले
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। मंगलवार को कोरोना के 56,000 हजार नए मामले सामने आए। जबकि 271 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को मरीजों की संख्या 60 हजार के पार हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त कदम उठाने को निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

1 महीने में बढ़े 70 फीसदी मामले
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि 46 जिलों अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर बैठक हुई है।  बैठक में कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने के भीतर कोरोना के 70 फीसदी मामले बढ़े हैं।  जिन जिलों में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है, वहां पर दो सप्ताह के भीतर 45 साल से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लग जानी चाहिए। साथ ही कोरोना के नियम को सख्ती से पालन करने को कहा गया है। 
टीकाकरण का तीसरा फेज 1 अप्रैल से शुरू
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है।  पत्र में लिखा कि देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। ऐसे में 1 अप्रैल से 45 साल या उसके ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नजदीक के किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर दोपहर 3 बजे के बाद इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। साथ ही http:// cowin.gov.in के जरिए भी रजिस्ट्रेशन होता है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले फेज में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ही टीका लग रहा था. लेकिन अब गुरुवार से 45 साल तक के लोगों को टीका लगेगा।  
10 जिलों में ज्यादा केस
इससे पहले स्वास्थ्य सचिव भूषण ने बताया  था कि देशभर में ऐसे 10 जिले हैं, जहां कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस हैं। इन जिलों में पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद,बेंगलुरु नगर, नाइेड, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें