महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
- फोटो : ट्विटर
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि जुलाई और अगस्त में कोरोना के मामले बढ़ने का अनुमान है, लेकिन हम मृत्युदर पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में डॉक्टरों और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने आईसीयू वार्डों में पीजी अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्रों की सेवाओं का लाभ उठाने का निर्णय लिया है। टोपे ने कहा कि आईसीयू वार्डों में पीजी अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्रों की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित किया गया है।
मंत्री ने कहा कि हम महत्वपूर्ण एंटी वायरल दवाओं की खरीद कर रहे हैं और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में अपना स्टॉक बढ़ा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में टोपे ने कहा था कि राज्य सरकार कोविड -19 के रोगियों के इलाज के लिए एंटी वायरल रीमेडिसविर की 10,000 शीशियों की खरीद करेगी।
उन्होंने कहा कि हम कोरोना के संबंध में आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं और मामलों या मौतों की संख्या छिपा नहीं रहे हैं। कभी-कभी हम सामंजस्य के कारण किसी विशेष दिन पर पिछले दिनों की कुछ मौतों के आंकड़े जारी करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कुछ भी छिपाना चाहते हैं।