फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान इन 5 बड़े आयोजनों में भी रखना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का रखा पूरा ख्याल

Thu, 09 Apr 2020 04:50 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • त्यौहारों के दौरान भी बरकरार रही विविधता में एकता
  • 25 मार्च से पूरे देश में लागू है लॉकडाउन
  • शब-ए-बारात के बाद अब बैसाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर और अंबेडकर जयंती
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की लड़ाई में जनता लॉकडाउन का पालन कर रही है। इस बीच कई त्योहार, जयंती, उत्सव और दूसरे आयोजन आए और चले गए। कहीं कोई एकत्रित नहीं हुआ। हनुमान जयंती हो या किसी विशेष आयोजन पर नमाज पढ़ना हो, सभी लोगों ने अपने घर में बैठकर परंपराओं का निर्वहन किया है।

विज्ञापन

विविधता में एकता बरकरार रही। अब 15 अप्रैल तक कई आयोजन हैं। इनमें शब-ए-बारात, गुड फ्राइडे, बैसाखी, ईस्टर और अंबेडकर जयंती शामिल हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के भीतर रह कर ये त्योहार या जयंती मनाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए।
 

25 मार्च से देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आए। इससे पहले होली भी आई, हालांकि उस वक्त लॉकडाउन नहीं लगा था, लेकिन पीएम मोदी की अपील पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के चलते वह पर्व भी सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया।

विज्ञापन


अब 9 अप्रैल को शब-ए-बारात है। इसके लिए भी दिल्ली पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे अपने घरों में रह कर ही धार्मिक क्रियाकलाप पूरे करें। 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। 12 तारीख को ईस्टर है। 13 अप्रैल को बैसाखी है। इसके बाद 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है।

हालांकि इन सभी आयोजनों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी लोगों से अपील की है, कि जिस तरह उन्होंने अभी तक लॉकडाउन का पालन किया है, वे आगे भी कोरोना की लड़ाई में इसका ध्यान रखेंगे।

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से कहा है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें। कोरोना की रोकथाम के लिए यह सुरक्षा चक्र अनिवार्य है।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें