फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोरोना: त्योहारी सीजन को देखते हुए बंगाल में रात्रि कर्फ्यू में ढील, केरल में 15914 नए मामले

Thu, 30 Sep 2021 08:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के नए मामले सामने आए हैं और 311 मरीजों की मौत हुई है। त्योहारी मौसम को देखते हुए बंगाल सरकार ने कुछ दिनों के लिए रात्रि कर्फ्यू में राहत देने का फैसला किया है। वहीं, केंद्र सरकार ने महामारी के चलते मोटर वाहन दस्तावेजों की वैधता की अवधि भी बढ़ा दी है। यहां पढ़िए देश में कोरोना वायरस महामारी से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति धीरे-धीरे काबू में आ रही है। त्योहारी मौसम के नजदीक आने के साथ विभिन्न राज्यों में प्रतिबंधों में राहतें दी जा रही हैं। बंगाल सरकार ने रात्रि कर्फ्यू में राहत देने का निर्णय किया है। देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की बात करें तो पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 23,529 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें से 15,914 मामले अकेले केरल में रहे।। इसी अवधि में इस जानलेवा महामारी के चलते देश में 311 और लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


प. बंगाल सरकार ने दी रात्रि कर्फ्यू में राहत
पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू में छूट रहेगी। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि 10 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों और वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध से राहत रहेगी। हालांकि, शारीरिक दूरी, साफ-सफाई और मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। बंगाल में इस समय कोरोना वायरस के 7580 सक्रिय मामले हैं। राज्य में इस बीमारी से अब तक कुल 18,778 लोगों की जान जा चुकी है।

25 फीसदी आबादी को लगीं दोनों खुराकें
इस बीमारी से सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना वायरस रोधी टीके की कुल 88 करोड़ 34 लाख 70 हजार 578 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को रात आठ बजे तक टीके की 65 लाख 34 हजार 306 खुराकें लगाई गईं। मंत्रालय के अनुसार देश की 69 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक और 25 फीसदी आबादी को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


केंद्र ने बढ़ाई मोटर वाहन दस्तावेजों की वैधता
केंद्र सरकार ने आम आदमी को राहत देते हुए बुधवार को अहम फैसला लिया। कोरोना महामारी को देखते हुए मोटर वाहन दस्तावेजों (ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिरेट और परमिट आदि)  की वैधता को 31 अक्तूबर 2021 तक बढ़ा दी गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि हमने प्रवर्तन अधिकारियों से फिटनेस, परमिट (सभी प्रकार के), ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण से संबंधित सभी दस्तावेजों को 31 अक्तूबर तक वैध मानने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें