फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5368 नए मामले, 204 लोगों की मौत

Tue, 07 Jul 2020 12:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 24,248 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 425 लोगों की मौत भी हो गई। भारत में अबतक कोरोना के कुल मामले 6,97,413 हो गए हैं। इसमें से 2,53,287 सक्रिय मामले हैं जबकि 4,24,433 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के मामले रविवार को रूस से भी ज्यादा हो गए और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गया। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स... 
विज्ञापन
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:44 AM, 07-Jul-2020

त्रिपुरा में 1260 नमूनों में 112 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

त्रिपुरा में सोमवार को 1260 नमूनों का परीक्षण किया गया जिनमें से 112 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है-: सीएम बिप्लब कुमार देब

11:57 PM, 06-Jul-2020

हैदराबाद का चारमीनार और गोलकोंडा किला फिर से खुला

तेलंगाना: हैदराबाद का चारमीनार और गोलकोंडा किला सोमवार से जनता के लिए फिर से खुल गया। हालांकि स्थानीय दुकानदारों के अनुसार यहां आने वाले लोगो की संख्या नदारद ही रही।

11:00 PM, 06-Jul-2020

तेलंगाना में आज 1831 नए मामले, 11 लोगों की मौत

तेलंगाना में आज संक्रमण के 1831 नए मामले दर्ज किए गए और 11 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 25,733 हो गई है, जिनमें 10,646 मामले सक्रिय हैं, 14,781 ठीक हो चुके हैं और 306 लोगों की मौत हो चुकी है।  

झारखंड में आए कोरोना के 39 नए मामले 
झारखंड में आए कोरोना के 39 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 2854 हो गई है। 

विज्ञापन
10:31 PM, 06-Jul-2020

राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. शेरवाल ने कहा कि राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल से आज 1000वां कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुआ। आज हमने आईसीयू बेड के 45 से बढ़ाकर 200 कर दिया है। मरीजों के लिए वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी शुरू की गई है।

10:11 PM, 06-Jul-2020

यूजीसी ने परीक्षाओं और एकेडमिक कैलेंडर से संबंधित जारी की नई गाइडलाइन

कोरोना को देखते हुए यूजीसी ने परीक्षाओं और एकेडमिक कैलेंडर से संबंधित नई गाइडलाइन जारी की।
 

विज्ञापन
09:57 PM, 06-Jul-2020

हरियाणा में आज कोरोना के 499 नए केस

हरियाणा में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 499 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,504 हो गई है, जिनमें 13,335 लोग ठीक हो गए हैं। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3893 है और 276 लोगों की मौत हो चुकी है। 

हिमाचल प्रदेश में 303 सक्रिय मामले
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1077 हो गई है। राज्य में 303 सक्रिय मामले हैं, 750 ठीक हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:53 PM, 06-Jul-2020

नेपाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 180 नए मामले

नेपाल में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 180 नए मामले और सामने आए। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,964 हो गई। वहीं, कोरोना के कारण देश में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:50 PM, 06-Jul-2020

नेपाल एयरलाइंस के तीन पायलट और चार क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव

नेपाल एयरलाइंस कॉरपोरेशन (एनएसी) के तीन पायलट और चार क्रू मेंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी

09:42 PM, 06-Jul-2020

अभिनेत्री से सांसद बनी सुमालता अम्बरीश और कांग्रेस विधायक एच डी रंगनाथ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई। सुमालता कर्नाटक के मंड्या लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सदस्य हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और हल्के लक्षण होने की वजह से घर पर ही पृथकवास में हैं।

09:40 PM, 06-Jul-2020

सिर्फ मुंबई में आज 1201 नए मामले, 39 लोगों की गई जान 

मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1201 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की जान चली गई। इसके बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 85,326 हो गई है, जिनमें 57,152 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4935 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

कोरोना टेस्ट कराने को सशर्त मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार ने निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट कराने को सशर्त मंजूरी दी।

09:12 PM, 06-Jul-2020

राजस्थान में 524 नए मामले

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 524 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 20, 688 हो गई है और मौत का आंकड़ा 461 है। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3949 है। 

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 246 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 246 नए मामले सामने आए, जिनमें 36 मामले जम्मू से और 210 मामले कश्मीर से हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 8675 हो गई है, जिनमें 3219 मामले सक्रिय हैं, 5318 मरीज ठीक हो चुके हैं और 138 लोगों की मौत हुई है। 

सोनीपत में कोरोना के 90 नए मरीज मिले
सोनीपत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए हैं। सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक 24 हजार 157 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें अब तक 1644 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अभी 293 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।

08:55 PM, 06-Jul-2020

मिजोरम में पांच और बीएसएफ कर्मी संक्रमित

मिजोरम में बीएसएफ के पांच और कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 191 हो गई है।

08:49 PM, 06-Jul-2020

कर्नाटक में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 1843 नए मामले, 30 की मौत

कर्नाटक में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 1843 नए मामले सामने आए और 30 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 25,317 हो गई है, जिनमें 10, 527 लोग ठीक हो चुके हैं और 401 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले बंगलूरू से आए हैं। 

08:39 PM, 06-Jul-2020

गुजरात में 735 पॉजिटिव मामले, 17 लोगों की मौत

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 735 पॉजिटिव मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 36, 858 हो गई है, जिनमें 26,32 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1962 लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:36 PM, 06-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 861 नए मामले, 22 की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 861 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 22,987 हो गई है और मौत का आंकड़ा 779 पहुंच गया है। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6973 हो गई है। 

इंफाल में 24 नए मामले
पिछले 24 घंटे में इंफाल में कोरोना के 24 नए मामले रिपोर्ट किए गए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1390 हो गई है, जिनमें 656 मामले सक्रिय हैं। 

08:29 PM, 06-Jul-2020

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में जेसीबी की मदद से एक कोरोना मरीज के शव को दफनाया गया। तिरुपति म्युनिसिपल कमिश्नर का कहना है कि मृतक का वजन 175 किलो था, इसलिए परिवार की सहमति लेकर जेसीबी का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि ऐसी घटना दोहराई नहीं जाएगी।

08:15 PM, 06-Jul-2020

उत्तराखंड में 37 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3161 हुई

उत्तराखंड में आज कोरोना के 37 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3161 हो गई। राज्य में 2586 लोग ठीक हो चुके हैं, 505 मामले सक्रिय हैं और 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पंजाब में 208 नए मामले
पंजाब में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 208 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 6491 हो गई है, जिनमें 4494 ठीक हो चुके हैं और 169 लोगों की मौत हो चुकी है। 

07:55 PM, 06-Jul-2020

मुंबई के धारावी में आज संक्रमण के 11 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2334 हो गई है।  
  

07:46 PM, 06-Jul-2020

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5368 नए मामले, 204 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5368 नए मामले दर्ज किए और 204 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,11,987 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 9026 हो गया है। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 87,681 है। राज्य में रिकवरी रेट 54.37 फीसदी है।  

07:34 PM, 06-Jul-2020

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। बीते 24 घंटे में राजधानी में संक्रमण के 1379 नए मामले सामने आए और 48 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,00,823 हो गई है, जिनमें 72, 088 लोग ठीक हो चुके हैं, 25,620 मामले सक्रिय हैं और अब तक 3115 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में  आज 5,327 RTPCR टेस्ट और 8552 रैपिड ऐंटीजन टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक 6,57,383 टेस्ट हुए हैं।  

07:22 PM, 06-Jul-2020

कर्नाटक: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अपोलो अस्पताल, बंगलूरू को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह कोरोना जांच के लिए 6000 रुपये का शुल्क लेने का स्पष्टीकरण दे। सरकार ने कोरोना वायरस टेस्ट के लिए 4,500 रुपये फिक्स किया है।

नौ जुलाई को पाकिस्तान से 114 भारतीय वतन लौटेंगे
इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि हम नौ जुलाई को पाकिस्तान से 114 भारतीय नागरिकों को वापस भेजने जा रहे हैं।

07:03 PM, 06-Jul-2020

लद्दाख में आज कोरोना के 10 मरीज हुए ठीक 

लद्दाख में आज कोरोना से संक्रमित 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 168 हैं। 

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 21 नए मामले 
चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 21 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 487 हो गई है, जिनमें 80 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के कारण अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

06:58 PM, 06-Jul-2020

मध्यप्रदेश में कोरोना के 354 नए मामले, नौ की मौत

मध्यप्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 354 नए मामले दर्ज किए गए और नौ लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 15,284 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 617 हो गया है। 

केरल में आज 193 नए मामले
केरल में आज 193 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 5522 हो गई है। फिलहाल, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2252 है। 
 

06:40 PM, 06-Jul-2020

टाटा संस ने महाराष्ट्र सरकार को 20 एम्बुलेंस, 100 वेंटिलेटर और 10 करोड़ रुपये डोनेट किया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने इसे प्राप्त किया। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को दी। 

06:37 PM, 06-Jul-2020

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन और मामले

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन और मामले सामने आए। आईटीबीपी में सक्रिय मामलों की संख्या 151 है और 273 कर्मी ठीक हो चुके हैं।   

06:12 PM, 06-Jul-2020

तमिलनाडु में 3827 नए मामले, 61 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज 3827 नए मामले दर्ज किए गए और 61 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,14,978 हो गई है, जिनमें 46,833 मामले सक्रिय हैं और 1571 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

05:30 PM, 06-Jul-2020

मिजोरम में कुल संक्रमितों की संख्या 191 हुई

मिजोरम में पांच नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 191 हो गई, जिनमें 58 सक्रिय मामले हैं और 133 ठीक हो चुके हैं। 

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1071 हुई
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1071 हो गई है। इनमें से 301 सक्रिय मामले हैं। 

अस्पताल से भागने वाले कोरोना मरीज को पुलिस ने पकड़ा
कर्नाटक: मंगलूरू में वेनलॉक अस्पताल से भागने वाले कोरोना मरीज को पुलिस ने पकड़ा। 

05:28 PM, 06-Jul-2020

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य में बिना ऑडियंस के रियलिटी शो की शूटिंग शुरू की जा सकती है। अधिकतम 40 क्रू मेंबर्स शामिल हो सकते हैं।

05:23 PM, 06-Jul-2020

महाराष्ट्र में आठ जुलाई से होटल खोलने की अनुमति

महाराष्ट्र सरकार ने आठ जुलाई से कंटेनमेंट जोन के बाहर 33 प्रतिशत क्षमता के साथ होटल खोलने की अनुमति दी हैः आदेश
 

05:08 PM, 06-Jul-2020

चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय अगले दो दिनों के लिए बंद

चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेश का काम चल रहा है। 

05:04 PM, 06-Jul-2020

कोरोना संकट के समय देश की सेवा करके हमें गर्व महसूस हो रहा है

कोरोना संकट के समय देश की सेवा करके हमें गर्व महसूस हो रहा है। हम देश के लोगों की रक्षा के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करेंगेः संदीप ग्रेवाल, असिस्टेंट कमांडेंट मेडिकल ऑफिसर, आईटीबीपी

 

04:56 PM, 06-Jul-2020

महाराष्ट्र पुलिस के 279 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 279 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। पुलिस में कुल संक्रमितों की संख्या 5454 हो गई है, जिनमें से 1078 सक्रिय मामले हैं। कोरोना के कारण अब तक 70 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।   

04:48 PM, 06-Jul-2020

दिल्ली में कोरोना की टेस्टिंग काफी बढ़ी है और पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार के प्रयासों की वजह से दिल्ली में कोरोना की टेस्टिंग काफी बढ़ी है और पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। जून के पहले हफ्ते तक हर दिन 5481 टेस्ट होते थे, जो जुलाई के पहले हफ्ते तक बढ़कर 18,766 हो गया।

04:46 PM, 06-Jul-2020

कई राज्यों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से भी कम

कई राज्यों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत 6.73 से भी कम है। लिस्ट नीचे देखें
 
 

04:44 PM, 06-Jul-2020

महाराष्ट्र से लौटने वालों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को पृथक-वास नियमों में बदलाव करते हुए महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वाले लोगों के लिए सात दिन के संस्थागत पृथक-वास की अवधि को खत्म कर घर पर 14 दिन के घर पर एकांतवास को अनिवार्य कर दिया है।

04:31 PM, 06-Jul-2020

बिहारः पटना के ठाकुरबाड़ी रोड में कोरोना को मामले सामने आने के बाद दुकानदारों ने बंद की दुकानें। एक दुकानदार का कहना है कि सैनिटाइजेशन के काम लिए के 12 जुलाई तक दुकानों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

04:28 PM, 06-Jul-2020

राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे दिल्ली के सीएम केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया कोरोना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे।
   

04:26 PM, 06-Jul-2020

दिल्ली के छतरपुर स्थित सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में आईटीबीपी के 30 डॉक्टरों की एक टीम को तैनात किया गया है। इन डॉक्टरों को इस कोविड केयर सेंटर में पहली पोस्टिंग दी गई है।

03:57 PM, 06-Jul-2020

पैन-आधार लिंक करने की तारीख 31 मार्च 2021 तक बढ़ाई गई

कोरोना महामारी संकट को देखते हुए पैन-आधार लिंक करने की तारीख 31 मार्च 2021 तक बढ़ाई गई। इस बात की जानकारी सोमवार को आयकर विभाग, भारत सरकार ने दी। 
 

03:55 PM, 06-Jul-2020

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 933 नए मामले, 24 मौतें

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 933 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 24 मौतें रिपोर्ट की गईं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 8718 हैं। अब तक राज्य में कुल  19109 लोग ठीक हो चुके हैं और मरने वाले लोगों की कुल संख्या 809 हो गई है।

03:53 PM, 06-Jul-2020

देश में पॉजिटिविटी रेट 6.73 प्रतिशत है- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणा मंत्रालय

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणा मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने, अच्छी तरीके से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सही समय पर क्लीनिकल मैनेजमेंट पर जोर दिया है। देश में पॉजिटिविटी रेट 6.73 प्रतिशत है। 

03:46 PM, 06-Jul-2020

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ जफर मिर्जा कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ जफर मिर्जा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ जफर मिर्जा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन किया हुआ है। उन्होंने बताया कि, वह 'हल्के लक्षणों' का अनुभव कर रहे थे और सभी सावधानी बरत रहे थे। उन्होंने अपने सहयोगियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा, 'अच्छे काम को जारी रखें! आप एक बड़ा बदलाव ला रहे हैं और मुझे आप पर गर्व है।" बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

03:43 PM, 06-Jul-2020

कोरोना पॉजिटिव मरीज ने की आत्महत्या करने की कोशिश

आज एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने कथित तौर पर एम्स ट्रॉमा सेंटर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी देवेंद्र आर्या के अनुसार एम्स ट्रामा सेंटर से कूदकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
 

03:26 PM, 06-Jul-2020

बिहार में संक्रमण के 276 नए मामले

बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 276 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 12,140 हो गई है।  

02:59 PM, 06-Jul-2020

कर्नाटक में क्वारंटीन के नए नियम

कर्नाटक में राज्य सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए क्वांरटीन के नए नियम लागू किए हैं। इसके तहत उन्हें 14 दिनों के लिए अपने घर में ही क्वारंटीन रहना होगा। 
 

01:19 PM, 06-Jul-2020

सूरत में बाजार सात दिन तक बंद

गुजरात के सूरत में कोरोना महामारी के चलते सात दिनों तक बाजार बंद करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक आज सोमवार से अगले सात दिनों तक सूरत मार्केट बंद रहेगी।

12:11 PM, 06-Jul-2020

दिल्ली अभी 25 हजार सक्रिय मामले, 15000 लौटे घर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानीवासियों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अभी 25 हजार सक्रिय मामले हैं जबकि 15 हजार लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं।

11:45 AM, 06-Jul-2020

सुबह 11 बजे तक एक करोड़ टेस्ट 

आईसीएमआर के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे तक देश में एक करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। इससे पहले कल रविवार तक देश में पांच जुलाई तक 99 लाख 69 हजार 662 सैंपल की जांच की जा चुकी थी। इनमें से रविवार को 1,80,596 टेस्ट किए गए।

11:23 AM, 06-Jul-2020

मिसिसिपी के स्पीकर कोरोना वायरस से संक्रमित

अमेरिका में मिसिसिपी राज्य की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष फिलिप गुन के कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य फिलिप गुन ने फेसबुक के जरिए यह जानकारी दी। वह पहले संक्रमित पाए गए सदन के एक अन्य सदस्य के संपर्क में आए थे।

10:43 AM, 06-Jul-2020

राजस्थान में 99 नए मामले 

राजस्थान में आज सुबह 8.30 बजे तक कोरोना वायरस के 99 नए मामले आए हैं। राज्य में कुल 20,263 नए मामले हो चुके हैं जबकि 459 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में अभी 3836 सक्रिय मामले हैं जबकि 15,968 लोग ठीक हो चुके हैं।

09:56 AM, 06-Jul-2020

देश में कुल मामले 7 लाख के करीब 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 6,97,413 तक पहुंच चुके हैं। इनमें 2,53,287 सक्रिय मामले हैं। जबकि 4,24,433 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:18 AM, 06-Jul-2020

अब तक किए गए करीब एक करोड़ टेस्ट

आईसीएमआर के मुताबिक देश में पांच जुलाई तक 99 लाख 69 हजार 662 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें से रविवार को 1,80,596 टेस्ट किए गए। 

08:09 AM, 06-Jul-2020

डब्ल्यूएचओ से सिफारिशों में संशोधन की मांग

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर के 239 वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस हवा में भी फैलता है। 32 देशों के वैज्ञानिकों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से इस संबंध की गई सिफारिशों में संशोधन करने को कहा है। 

07:49 AM, 06-Jul-2020

चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में की जा रही भक्तों के तापमान की जांच

'सावन' महीने के पहले सोमवार को दिल्ली के चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर में भक्त पूजा अर्चना कर रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर थर्मामीटर गन से भक्तों के तापमान की जांच की जा रही है।

 

07:06 AM, 06-Jul-2020

काम पर लौट रहे प्रवासी श्रमिक

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण प्रवासी श्रमिक जो दिल्ली से अपने घर लौट गए थे, वे फिर से अपने कार्यक्षेत्र में वापस जा रहे हैं। एक प्रवासी कार्यकर्ता ने कहा कि मैं फर्रुखाबाद (यूपी) से हूं और मुझे मेरे मालिक ने काम पर बुलाया है, इसलिए मैं वापस आ गया हूं।

03:27 AM, 06-Jul-2020

हैदराबाद में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना के डर से की आत्महत्या 

हैदराबाद में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना के डर से कथित तौर पर हुसैन सागर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार उसका एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा था। बाद में जब परेशानी ज्यादा बढ़ी तो डॉक्टर ने उसे एक बड़े निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।  

इसके बाद शख्स ने निजी अस्पताल का दौरा किया, लेकिन बिस्तर की कमी के कारण भर्ती नहीं किया गया। फिर 3 जुलाई को उसे सांस लेने में समस्या हो रही थी, इसलिए उसने अपने दोस्त को टैंक बंड में ले जाने के लिए कहा। जैसे ही वह अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा फिर कुछ मीटर चलकर पानी में एका-एक कूद गया। उसके शव को बरामद कर लिया गया।

01:10 AM, 06-Jul-2020

कुवैत में फंसे भारतीयों को लेकर गोएयर विमान भारत पहुंचा

कुवैत में फंसे भारतीयों को लेकर गोएयर विमान रविवार को चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया। यह उड़ान 177 यात्रियों को लेकर आई और लगभग 19 घंटे 30 मिनट में चंडीगढ़ पहुंची: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स लिमिटेड

12:59 AM, 06-Jul-2020

असम में रविवार को कोरोना के 735 नए मामले सामने आए

असम में रविवार को कोरोना के 735 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11736 हो गई, जिनमें से 7433 डिस्चार्ज के मामले, 4286 सक्रिय और 14 मौतें शामिल हैं: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

12:53 AM, 06-Jul-2020

कर्नाटक के मंगलूरू के अस्पताल से कोरोना का मरीज फरार

कर्नाटक के मंगलूरू के एक अस्पताल से एक कोरोना का मरीज रविवार को फरार हो गया:- मंगलूरू पुलिस आयुक्त विकास कुमार

12:46 AM, 06-Jul-2020

झारखंड में रविवार को 53 नए मामले सामने आए और 5 लोग स्वस्थ हो गए। नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2807 हो गई है जिनमें से मात्र 743 सक्रिय मामले हैं जबकि 2045 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 19 हैः- झारखंड स्वास्थ्य विभाग 

12:35 AM, 06-Jul-2020

हरियाणा में रविवार को कोरोना के 457 नए मामले आए सामने

हरियाणा में रविवार को कोरोना के 457 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17005 हो गई वहीं मृतकों की कुल संख्या संख्या 265 है- राज्य स्वास्थ्य विभाग

 

12:21 AM, 06-Jul-2020

जिम के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी को लिखा पत्र 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुपालन की शर्त के साथ जिम के संचालन की अनुमति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है।

11:46 PM, 05-Jul-2020

Coronavirus: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5368 नए मामले, 204 लोगों की मौत

तेलंगाना में रविवार को कोरोना के 1590 नए मामले सामने आए और 7 लोगों की मौत हो गई। नए आंकड़े के मुताबिक अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 23, 902 है वहीं मृतकों की कुल संख्या 295 हो गई है।
यहां पढ़ें 05 जुलाई (रविवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें