फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Updates: मुंबई में आज संक्रमण के 1372 नए मामले, 73 की गई जान

Sat, 04 Jul 2020 01:06 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 2520 नए मामले दर्ज किए गए और 59 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 94,695 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 6364 नए मामले सामने आए और 198 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़क 1,92,990 हो गई है
  • तमिलनाडु में आज कोरोना 4329 नए मामले सामने आए और 64 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,02,721 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 20,903 नए मामले सामने आए हैं और 379 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,25,544 हो गई है, जिनमें से 2,27,439 सक्रिय मामले हैं। 
  • देशभर में 3,79,892 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 18,213 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बीच पटरी पर लौटती जिंदगी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 03-Jul-2020

जम्मू-कश्मीर में दिशा-निर्देश जारी

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के एसओपी के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में सभी होटल और रेस्टोरेंट खाने की होम डिलीवरी कर सकते हैं। साथ ही 50% तक की क्षमता के साथ ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था एवं 100 फीसदी क्षमता के साथ आतिथि सेवाएं दे सकते हैं।  यह दिशा-निर्देश शनिवार से राज्य में लागू होगा।
  • जम्मू और कश्मीर सरकार के अनुसार गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों का संचालन अगले आदेशों तक 4 जुलाई से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच पूरे जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित है। यह प्रतिबंध सीआरपीसी 144 के तहत लगाया गया है।
तेलंगाना में कोरोना के 1,892 नए मामले सामने आए
तेलंगाना में शुक्रवार को कोरोना के 1,892 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 20,462 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 283 है:- राज्य स्वास्थ्य विभाग
 

11:26 PM, 03-Jul-2020

दिल्ली सरकार ने घर में क्वारंटीन मरीजों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

जिलों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया जाता है कि घर में क्वारंटीन रहने वाले मरीजों(हल्के,पूर्व-लक्षणात्मक,स्पर्शोन्मुख) के पास एक पल्स ऑक्सीमीटर है या नहीं:- दिल्ली सरकार 

10:37 PM, 03-Jul-2020

झारखंड में आज कोरोना के 63 नए मामले

झारखंड में आज कोरोना के 63 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 2697 हो गई है। 

 

विज्ञापन
09:56 PM, 03-Jul-2020

मिजोरम में कुल मामलों की संख्या 162

मिजोरम में आज 115 टेस्ट किए गए। इसमें एक भी मामला सामने नहीं आया। यहां कुल मामलों की संख्या 162 है, जिनमें 35 सक्रिय मामले हैं और 127 ठीक हो चुके हैं।

 

09:32 PM, 03-Jul-2020

राजधानी दिल्ली में आज 2520 नए मामले, 59 की मौत

राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 2520 नए मामले दर्ज किए गए और 59 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 94,695 हो गई है, जिनमें 26,148  मामले सक्रिय हैं, 65,624 लोग ठीक हो चुके हैं और 2923 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में आज 10,777 आरटी-पीसीआर टेस्ट और 13,588 रैपिड टेस्ट किए गए। अब तक दिल्ली में 5,96,695 टेस्ट किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
09:28 PM, 03-Jul-2020

मुंबई में आज संक्रमण के 1372 नए मामले, 73 की मौत

मुंबई में आज संक्रमण के 1372 नए मामले रिपोर्ट किए और 73 लोगों की मौत हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 81,634 हो गई है, जिनमें 24,483 मामले सक्रिय हैं, 52,392 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4759 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

हरियाणा में आज कोरोना के 494 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 494 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 16,003 हो गई है, जिनमें 11,691 लोग ठीक हो चुके हैं, 4057 मामले सक्रिय हैं और 255 लोगों की मौत हुई है। 

09:01 PM, 03-Jul-2020

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी है।

08:57 PM, 03-Jul-2020

राजस्थान में आज संक्रमण के 390 मामले, 10 की मौत

राजस्थान में आज संक्रमण के 390 मामले रिपोर्ट किए गए और 10 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 19,052 हो गई है, जिनमें 3331 मामले सक्रिय हैं और 440 लोगों की मौत हो चुकी है। 

महाराष्ट्र में आज 6364 नए मामले 198 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 6364 नए मामले सामने आए और 198 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़क 1,92,990 हो गई है, जिनमें 1,04,687 लोग ठीक हो चुके हैं, 79,911 मामले सक्रिय हैं और 8376 लोगों की मौत हो चुकी है।  

गोवा में आज 94 नए पॉजिटिव मामले
गोवा में आज 94 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कुल मामले 1576 हो गए हैं जिसमें 800 सक्रिय मामले, 772 ठीक और चार मौतें शामिल हैं।

08:29 PM, 03-Jul-2020

जम्मू-कश्मीर में आज संक्रमण के 170 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में आज संक्रमण के 170 नए मामले सामने आए, जिनमें 42 मामले जम्मू से और 128 मामले कश्मीर से हैं। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 8019 हो गई है, जिनमें 2825 मामले सक्रिय हैं, 5075 ठीक हो चुके हैं और 119 लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:20 PM, 03-Jul-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 687 नए मामले, 18 की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 687 नए मामले दर्ज किए और 18 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 34,686 हो गई है, जिनमें 24,491 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1906 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मणिपुर में 37 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 37 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1316 हो गई है, जिनमें 639 लोग ठीक हो चुके हैं।

कर्नाटक में आज 1694 नए मामले, 21 लोगों की गई जान
कर्नाटक में आज कोरोना के 1694 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 19,710 हो गई है और मौत का आंकड़ा 293 पहुच गया है।

08:08 PM, 03-Jul-2020

मध्य प्रदेश में आज कोरोना 191 नए मामले, चार की मौत

मध्य प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 191 नए मामले दर्ज किए गए और चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14, 297 हो गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 593 लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:03 PM, 03-Jul-2020

पंजाब में आज कोरोना के 153 नए मामले

पंजाब में आज कोरोना के 153 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल संख्या बढ़कर 5937 हो गई है। मरने वालों की संख्या 157 है।

उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 3048 हुई 
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 3048 हो गई है। राज्य में 498 सक्रिय मामले हैं। 

08:00 PM, 03-Jul-2020

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए JEE और NEET की परीक्षाओं को पोस्टपोन किया जा रहा है। JEE मेन की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और एडवांस 27 सितंबर को और NEET की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

07:35 PM, 03-Jul-2020

राजधानी बेलग्रेड में आपात स्थिति की घोषणा

सर्बिया के अधिकारियों ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर राजधानी बेलग्रेड में आपात स्थिति की घोषणा की है। बेलग्रेड के संकट से निपटने वाले दल ने शुक्रवार को बताया कि रात 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच नाइटक्लब और कैफे बंद रहेंगे तथा घर के अंदर 100 और बाहर 500 लोग ही एकत्रित हो सकेंगे। बंद जगहों में जो लोग मास्क नहीं पहनेंगे उन पर कड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।

07:29 PM, 03-Jul-2020

सिंगापुर में बढ़ रहे मामले, प्रशासन ने किया सतर्क

सिंगापुर के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन में ढील के दूसरे चरण के दौरान वे सतर्कता बरत रहे हैं क्योंकि देश के सामुदायिक क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

07:16 PM, 03-Jul-2020

त्रिपुरा में आज 53 मरीज हुए ठीक

त्रिपुरा में आज 53 कोरोना मरीजों ठीक हो गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1441 हो गई है, जिनमें 1199 ठीक हो चुके हैं और 231 मामले सक्रिय हैं: राज्य के मुख्यमंत्री

07:06 PM, 03-Jul-2020

चंडीगढ़ में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 454

चंडीगढ़ में आज कोरोना के चार नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 454 हो गई है। 

 

07:00 PM, 03-Jul-2020

CISCE ने ISCE और ISC लेवल के सिलेबस को कम करने का किया फैसला

कोरोना वायरस महामारी की वजह से काफी समय तक स्टूडेंट्स की पढ़ाई बाधित रही। CISCE ने ISCE और ISC लेवल के सिलेबस को कम करने का फैसला किया है।

06:36 PM, 03-Jul-2020

तमिलनाडु में आज 4329 नए मामले, 64 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज 4329 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 64 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,02,721 हो गई है और मौत का आंकड़ा 1385 पहुंच गया है।  

06:30 PM, 03-Jul-2020

केरल में आज 211 नए मामले

केरल में आज 211 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 4964 हो गई। इनमें से 2098 मामले सक्रिय हैं। राज्य में 130 कोरोना हॉटस्पॉट हैं। 

06:15 PM, 03-Jul-2020

बिहार में पिछले 24 घंटों में 519 नए पॉजिटिव मामले

बिहार में पिछले 24 घंटों में 519 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 10911 हो गई है, जिसमें 8211 ठीक हो चुके हैं और 2615 मामले सक्रिय हैं।

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के आठ नए मामले
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के आठ नए मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या अब 2309 हो गई है, जिसमें 551 सक्रिय मामले और 84 मौतें शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1021
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,021 पहुंच गया है, जिनमें 344 मामले सक्रिय हैं।

दूसरे राज्य से आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह ने कहा कि जो लोग दूसरे राज्य से आएंगे उन्हें 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा।
 

06:10 PM, 03-Jul-2020

ओडिशा सरकार ने आरटीएम-पीसीआर टेस्ट के लिए अधिकतम मूल्य तय करने का फैसला किया है। आईसीएमआर द्वारा अप्रूव निजी लैब में टेस्ट की कीमत 2200 रुपये होगी। इसमें जीएसटी और अन्य चार्ज भी शामिल होंगे। 

06:00 PM, 03-Jul-2020

अरुणाचल प्रदेश में आज कोरोना के 37 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में आज कोरोना के 37 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 232 हो गई है। यहां 160 सक्रिय मामले हैं।

05:03 PM, 03-Jul-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोरोना का रिकवरी रेट 60.73 फीसदी हो गया है

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना से रिकवरी रेट 60 फीसदी के आंकड़े को पार करके 60.73 फीसदी हो गया है।
 

राजस्थान के बाड़मेर में सात दिन का कर्फ्यू
राजस्थानः बाड़मेर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम और आसपास के इलाकों में सात दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है।

04:28 PM, 03-Jul-2020

पुडुचेरी में 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत

पुडुचेरी में कोरोना के कारण 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां मौत का आंकड़ा 13 हो गया है। वहीं, आज यहां 24 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 824 हो गई है। इनमें से 427 सक्रिय मामले हैं। 

04:20 PM, 03-Jul-2020

31 जुलाई तक राज्य के बाहर से मजदूरों को न बुलाएं

भुवनेश्वर नगर निगम ने कहा है कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए कोई भी कंपनी या संस्थान 31 जुलाई तक राज्य के बाहर से मजदूरों को न बुलाएं। हाल ही में एक कंपनी ने बाहर से मजदूरों को बुलाया था जिसमें 34 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

03:58 PM, 03-Jul-2020

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 982 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 982 नए मामले सामने आए। अभी राज्य में 7451 सक्रिय मामले हैं और 17557 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 749 मौतें भी हुई हैं।

03:53 PM, 03-Jul-2020

सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले इन पर 15 जुलाई तक रोक लगाई गई थी।  
 

 

03:39 PM, 03-Jul-2020

मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे मास्क पहनें, अपने हाथों को धोएं और साफ करें। हमें अपने, अपने परिवार और अपने लोगों के लिए सावधानी बरतनी होगी। मैं आपसे यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने खुद पीड़ित था। मुझे 30 दिन लगे: भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया

03:21 PM, 03-Jul-2020

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कर्फ्यू लगाया गया

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर की पुलिस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण के लिए शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस आयुक्त द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार कर्फ्यू के दौरान केवल चिकित्सा सेवाओं और उद्योगों से जुड़े वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी।

03:08 PM, 03-Jul-2020

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहनने से बढ़े मामले

अमेरिका में संक्रामक रोग के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने अमेरिका चिकित्सक संघ के लाइवस्ट्रीम में कहा था कि 'हमने एक बेहद परेशान करने वाला सप्ताह देखा है।' स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक मास्क पहनने के नियम को लागू करने से इनकार कर रहे टेक्सास के रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेज एबॉट ने लोगों को मास्क पहनने का आदेश दिया है। इन बढ़ते मामलों का कारण लॉकडाउन  हटने के बाद अमेरिकी नागरिकों का मास्क ना पहनना और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करना माना जा रहा है।

02:53 PM, 03-Jul-2020

अमेरिका के 40 से 50 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले

अमेरिका में चार जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस से पहले कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना चिंता का एक विषय बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार देश के 40 से 50 राज्यों में पुष्ट मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अमेरिका के चार राज्यों एरिजोना, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और टेक्सास में गुरुवार को कुल 25,000 नए मामले सामने आए थे। वहीं देश में रोजाना 50,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

02:40 PM, 03-Jul-2020

मेघालय में तीन नए मामले सामने आए

मेघालय में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मेघालय में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। जिनमें 18 सक्रिय मामले हैं और 43 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।
 

02:26 PM, 03-Jul-2020

डी614जी में पहली बार अप्रैल की शुरुआत में दोहराव वाली प्रवृत्ति देखी गई

अमेरिका में लॉस अलामॉस नेशनल लैबोरेटरी के इस अध्ययन के मुख्य लेखक बेट कोर्बर ने कहा, ‘डी614जी पहली बार अप्रैल की शुरुआत में हमारी नजर में आया जब हमने आश्चर्यजनक रूप से दोहराव वाली प्रवृत्ति देखी।’

कोर्बर ने कहा, ‘दुनियाभर में जब स्थानीय महामारियों के फैलने के कई मामले सामने आए तो इसके तुरंत बाद डी614जी क्षेत्र में आया और तेजी से फैल गया।’

02:12 PM, 03-Jul-2020

कोरोना वायरस के जीन समूह में विभिन्नता के कारण संक्रमण तेजी से फैला- अध्ययन

वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कोरोना वायरस के जीन समूह में विभिन्नता के कारण मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने की उसकी क्षमता में सुधार हुआ और वह दुनिया भर में सबसे ताकतवर संक्रमण के रूप में फैल गया। पत्रिका ‘सेल’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार कोरोना वायरस का एक भिन्न प्रकार, ‘डी614जी’ प्रयोगशाला की स्थितियों में ‘सेल कल्चर’ में अधिक संक्रामक पाया गया।

01:55 PM, 03-Jul-2020

20 जुलाई से सैट सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक काम करेगा

सैट की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने 29 जून को लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। मुंबई के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इसी के मद्देनजर सैट के सभी न्यायिक कामकाज को 17 जुलाई तक निलंबित रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 20 जुलाई से न्यायाधिकरण सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक काम करेगा। 20 से 24 जुलाई तक कुछ अत्यावश्यक’ मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा रजिस्ट्री का कार्यालय भी सुबह 11 से 3:30 बजे तक खुला रहेगा। 

01:55 PM, 03-Jul-2020

कोरोना वायरस की वजह से 17 जुलाई तक बंद रहेगा सैट

कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन बढ़ने की वजह से प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) 17 जुलाई तक बंद रहेगा। इससे पहले न्यायाधिकरण के 30 जून तक बंद रहने की घोषणा की गई थी।

01:42 PM, 03-Jul-2020

उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी समिति का गठन किया

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोविड-19 कंटेनमेंट पर सरकार को इनपुट प्रदान करने के लिए एक तकनीकी समिति का गठन किया है।

01:30 PM, 03-Jul-2020

बिहार में 231 नए मामले सामने आए

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 231 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10,914 हो गई है।

01:18 PM, 03-Jul-2020

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 837 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 837 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और 8 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,934 हो गई है। जिनमें से 9,096 मामले सक्रिय हैं और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 206 हो गई है।

01:09 PM, 03-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1016 हुई

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1,016 हो गई है। जिसमें 356 सक्रिय मामले हैं, 637 ठीक हो चुके हैं और अब तक आठ की मौत हो चुकी है।

12:57 PM, 03-Jul-2020

केंद्र सरकार ने तीन राज्यों में भेजे गए पीपीई किट और मास्क की दी जानकारी

भारत सरकार की ओर से कहा गया कि 'केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अब तक 7.81 लाख पीपीई किट और 12.76 लाख एन-95 मास्क की आपूर्ति दिल्ली में, 11.78 लाख पीपीई किट और 20.64 लाख एन-95 मास्क महाराष्ट्र में और 5.39 लाख पीपीई किट और 9.81 लाख एन-95 मास्क की आपूर्ति तमिलनाडु में की गईं हैं।
 

12:51 PM, 03-Jul-2020

तीन महीनों में केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए 2.02 करोड़ एन-95 मास्क

भारत सरकार की ओर से बताया गया कि '1 अप्रैल 2020 से अब तक केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 2.02 करोड़ एन-95 मास्क और 1.18 करोड़ से अधिक पीपीई किट मुफ्त में उपलब्ध कराए हैं। 11,300 'मेक इन इंडिया' वेंटिलेटर के साथ-साथ 6.12 करोड़ से अधिक हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट भी बांटे गए हैं।'

12:43 PM, 03-Jul-2020

27 जुलाई से आरंभ होगा गोवा विधानसभा का मानसून सत्र

पाटनेकर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दो दिन पहले ही भाजपा के एक विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिनका मडगांव के ईएसआई अस्पताल में उपचार चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक अकसर उन स्थानों पर जाते हैं, जहां कोरोना वारयस संक्रमण के मामले सामने आए हैं, इसलिए यदि वे अपनी जांच
करा लेते हैं, तो यह बेहतर होगा। विधानसभा का मानसून सत्र 27 जुलाई से आरंभ होगा।

12:42 PM, 03-Jul-2020

गोवा विधानसभा अध्यक्ष बोले- सत्र से पहले कोविड-19 की जांच कराएं विधायक

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच कराएं। पाटनेकर ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि विधायकों को कोविड-19 जांच करानी चाहिए, क्योंकि वे बाहर निकल रहे हैं, लोगों से मिल-जुल रहे हैं और उनकी सेवा कर रहे हैं।

12:33 PM, 03-Jul-2020

मेघालय में संक्रमितों की संख्या 59 हुई

मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने बताया कि 'तुरा में दिल्ली से लौटा एक और शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 59 हो गई है। जिसमें 15 सक्रिय मामले शामिल हैं।'

12:30 PM, 03-Jul-2020

सीएम केजरीवाल ने डॉ. गुप्ता के परिवार को एक करोड़ की मुआवजा राशि दी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलएनजे अस्पताल के डॉक्टर रहे असीम गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की। डॉ. असीम गुप्ता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। सीएम केजरीवाल ने डॉक्टर के परिवार को एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी।
 

11:35 AM, 03-Jul-2020

अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 28 लाख से ज्यादा

दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 31 हजार से ज्यादा हो गई है और 28 लाख 37 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

11:15 AM, 03-Jul-2020

ओडिशा में दो जुलाई को 561 नए मामले सामने आए

ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग के मुताबिक दो जुलाई को कोरोना पॉजिटिव के 561 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8,106 हो गई है। जिसमें से 2,567 सक्रिय मामले हैं और 5,502 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

10:56 AM, 03-Jul-2020

राजस्थान में 123 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक 123 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और पांच मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 18,785 हो गई है। जिसमें से 3307 सक्रिय हैं और अब तक 435 लोगों की मौत हो चुकी है।

10:40 AM, 03-Jul-2020

नागालैंड में चार नए मामले सामने आए

नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फु ने बताया कि राज्य में आज चार नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 539 हो गई है। जिसमें से 342 सक्रिय मामले हैं और 197 ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक कोई मौत नहीं हुई है।

10:16 AM, 03-Jul-2020

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ नौ लाख से ज्यादा

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 24 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या एक करोड़ नौ लाख नब्बे हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 61 लाख 49 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।

10:07 AM, 03-Jul-2020

BBV152 कोविड वैक्सीन पूरी तरह स्वदेशी

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने हैदराबाद की भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) के साथ मिलकर जिस वैक्सीन को बनाया है उसका नाम BBV152 कोविड वैक्सीन रखा गया है। यह पूरी तरह से स्वदेशी है।

09:47 AM, 03-Jul-2020

15 अगस्त तक लॉन्च हो सकती है कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारत बायोटेक द्वारा विकसित देश के पहले स्वदेशी कोविड-19 टीके के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 12 संस्थानों का चयन किया है। आईसीएमआर का कहना है कि सरकार की योजना इसे 15 अगस्त तक लॉन्च करने की है। इसके लिए आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने भारत बायोटेक और मेडिकल कॉलेजों के प्रमुख जांचकर्ताओं को पत्र लिखकर फास्ट ट्रैक विधि से परीक्षण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा है।

09:28 AM, 03-Jul-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या छह लाख 25 हजार से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 20,903 नए मामले सामने आए हैं और 379 लोगों की मौत हुई है। 

09:27 AM, 03-Jul-2020

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,25,544 हो गई है, जिनमें से 2,27,439 सक्रिय मामले हैं, 3,79,892 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 18,213 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:14 AM, 03-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में दो लाख 41 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में दो जुलाई तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 92,97,749 है। जिनमें से 2,41,576 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।

09:02 AM, 03-Jul-2020

बिहार में शादी के दो दिन बाद कोरोना से मरने वाले लड़के के पिता के खिलाफ मामला दर्ज

बिहार के पालीगंज में शादी के दो दिन बाद कोरोना संक्रमण से मरने वाले लड़के के पिता के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। 15 जून को शादी में शामिल होने वाले 70 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच चल रही है।

08:52 AM, 03-Jul-2020

अरुणाचल प्रदेश में 37 नए मामले सामने आए

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया कि '2 जुलाई को राज्य में 37 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों का पता चला है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मामलों की कुल संख्या 232 हो गई है। जिसमें से 160 सक्रिय है, 71 ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हुई है।'

08:43 AM, 03-Jul-2020

कोरोना संक्रमित विधायक ने लोगों से की अपील

विधायक शेट्टी ने हाल के दिनों में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से कोविड-19 की जांच कराई थी और रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा, 'आपके आशीर्वाद से, मैं ठीक हो रहा हूं और कुछ दिनों तक मेरा इलाज चलेगा। आप सब से अनुरोध है कि कृप्या सामाजिक दूरी बनाएं, बाहर जाने के दौरान मास्क पहनें और बार-बार हाथ धोएं।'

08:42 AM, 03-Jul-2020

कर्नाटक में भाजपा विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक डॉ. भारत वाई शेट्टी गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। मंगलूरू उत्तर सीट से विधायक शेट्टी ने कहा कि उन्हें किसी अन्य संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण हुआ होगा।

08:31 AM, 03-Jul-2020

फरीदाबाद में संक्रमितों की कुल संख्या 4026

फरीदाबाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 4,026 हो गई है, जबकि अब तक 2,781 मरीज ठीक हो चुके हैं। उपसिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि गुरुवार को तीन लोगों की मौत हो गई, जिनको अन्य बीमारियों के साथ कोरोना संक्रमण भी था। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 80 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

08:30 AM, 03-Jul-2020

फरीदाबाद में एक दिन में कोविड-19 के 200 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी मिली

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस से जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं संक्रमण के 130 नए मामले सामने आए। राहत की बात यह रही कि करीब 200 मरीजों ने कोरोना पर विजय हासिल की और ठीक होकर अस्पताल से अपने घर चले गए।

08:16 AM, 03-Jul-2020

महासचिव अली सागर के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी संक्रमित

महासचिव अली मोहम्मद सागर के बेटे सलमान सागर ने ट्वीट किया, ‘मेरा अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे मेरे परिवार के लिए प्रार्थना करें क्योंकि मेरे पिता समेत परिवार के चार सदस्यों में आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। दुआओं में याद रखें और अल्लाह हम सभी को अपनी हिफाजत में रखे।’ पार्टी महासचिव को 10 महीने तक जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में रखने के बाद 17 जून को रिहा किया गया था।

08:14 AM, 03-Jul-2020

नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव कोरोना पॉजिटिव

नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। परिवार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

08:02 AM, 03-Jul-2020

महाराष्ट्र में महिला विधायक व उनके पति कोरोना से संक्रमित पाए गए

महाराष्ट्र में ठाणे जिले में एक महिला विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह संक्रमित होने वाली क्षेत्र की चौथी विधायक हैं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि विधायक बुधवार को संक्रमित पाई गई थीं। दोनों को घर पर ही पृथकवास में रखा गया है।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि एक हिंदी कवयित्री की गुरुवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। वह करीब 60 साल की थीं।

07:54 AM, 03-Jul-2020

महानिदेशक एवं सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. पेमा टी भूटिया ने बताया कि 'ये 12 जवान अपने 40 वर्षीय सहकर्मी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। उनका यह सहकर्मी 23 जून को संक्रमित पाया गया था।' उन्होंने बताया कि सेना के इन 12 जवानों और उनके 40 वर्षीय सहकर्मी को बागडोगरा में सेना के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोविड-19 के 53 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

07:53 AM, 03-Jul-2020

सिक्किम में सेना के 12 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

सिक्किम में सेना के 12 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 101 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

05:52 AM, 03-Jul-2020

राजस्थान: जोधपुर पुलिस ने किया जागरूक

जोधपुर पुलिस ने स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर गुरुवार को कोविड19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के महत्व, मास्क पहनने और हाथों को साफ करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया।

05:30 AM, 03-Jul-2020

हैदराबाद: कोरोना संक्रमित पुलिस अफसर ड्यूटी पर लौटे

हैदराबाद में कोरोना संक्रमित पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारी ठीक होने के बाद गुरुवार को ड्यूटी पर लौट आए। इनमें अफसरों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध शिखा गोयल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था डीएस चौहान, संयुक्त पुलिस आयुक्त विशेष शाखा तरुण जोशी शामिल हैं। यहां फायरिंग रेंज में इन सभी का स्वागत और सम्मान किया गया।

04:42 AM, 03-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश में आईटीबीपी के 28 जवान कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश में आईटीबीपी के 28 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से छह शिमला जिले के हैं। एसडीएम रामपुर (शिमला) नरेंद्र चौहान ने बताया कि आईटीबीपी के छह जवानों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन पहले ही उनके नमूने एकत्र किए गए थे। सभी को मशोबरा के कोविड देखभाल केंद्र में भेजा गया है।

04:25 AM, 03-Jul-2020

गोवा: होटलों और पर्यटकों के लिए गाइडलाइन जारी

गोवा सरकार ने गुरुवार को राज्य के होटलों को खोले जाने और पर्यटकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि गोवा को 2 जुलाई से पर्यटकों के लिए खोला गया है। इस दौरान 250 होटलों को परिचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है।
 


 

03:57 AM, 03-Jul-2020

इंडिगो कोरोना योद्धाओं को देगी किराए में रियायत

इंडिगो एयरलाइंस ने कोरोना योद्धाओं को इस साल के अंत तक हवाई यात्रा के किराए में छूट देने का एलान किया है। इसके तहत कंपनी डॉक्टर और नर्सों को उनकी टिकट के किराया राशि में 25 फीसदी की रियायत देगी। 
 

 

03:22 AM, 03-Jul-2020

दिल्ली: 10 लोगों ने दी प्लाज्मा

हाल ही में कोविड-19 का इलाज कराकर ठीक हुए 10 लोगों ने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे 'प्लाज्मा बैंक' में प्लाज्मा दान की। -सूत्र

12:58 AM, 03-Jul-2020

Coronavirus: मुंबई में आज संक्रमण के 1372 नए मामले, 73 की गई जान

वैक्सीन के परीक्षण की अनुमति दी
Zydus Cadila कंपनी को कोविड-19 की वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के परीक्षण की गुरुवार को विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद तेजी से प्रतिक्रिया के रूप में अनुमति दे दी गई। -स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी

यहां पढ़ें 02 जुलाई (गुरुवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें